फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : British Prime Minister Boris Johnson admitted to the hospital, had tested positive last month

कोरोना: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती, बीते माह पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

Mon, 06 Apr 2020 04:01 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 06 Apr 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : British Prime Minister Boris Johnson admitted to the hospital, had tested positive last month
Boris Johnson - फोटो : Twitter

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना के संक्रमण के लक्षणों के चलते प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री जॉनसन के कार्यालय की ओर से दी गई है। बता दें कि बीते माह प्रधानमंत्री जॉनसन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उन्होंने खुद को पृथक कर लिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

इससे पहले खबर थी कि प्रधानमंत्री जॉनसन की गर्भवती मंगेतर कैरी सायमंड्स भी कोरोना के लक्षणों के चलते आइसोलेशन में हैं। उन्होंने रविवार को ही ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।

बहरहाल, बता दें कि ब्रिटेन में शाही परिवार तक कोरोना वायरस पहुंच गया है। प्रधानमंत्री जॉनसन से पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उन्हें क्वारंटीन किया गया था।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने वीडियो संदेश में दी थी जानकारी

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में बताया था कि वह इस घातक वायरस के खिलाफ सरकार के संघर्ष में ब्रिटिश सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा था कि पिछले 24 घंटे में मुझे हल्के लक्षण उभरे और टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब मैं खुद को पृथक कर रहा हूं। लेकिन ऐसे समय में जब हम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार का नेतृत्व करता रहूंगा। 

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बीते गुरुवार को बताया था कि हल्के लक्षण उभरने के बाद प्रधानमंत्री का इंग्लैंड की मुख्य चिकित्सक प्रोफेसर क्रिस व्हीटी की सलाह पर कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया था। नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर जानसन का टेस्ट किया और परिणाम पॉजिटिव आया।

प्रवक्ता ने बताया था कि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार, प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट में पृथक रह रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा था- आप योद्धा हैं

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉनसन के लिए कहा था कि आप एक योद्धा हैं और इस चुनौती से बखूबी निपट लेंगे।

इससे पहले प्रिंस चार्ल्स कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने कहा था कि महारानी एलिजाबेथ के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (71) में हल्के लक्षण दिखाई दिए और उनकी तबीयत अब ठीक है।

खबरें थीं कि चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दोनों ही स्कॉटलैंड में अलग—थलग रह रहे थे। बता दें कि ब्रिटेन सरकार ने अपने देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed