फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus American parliamentarians write letter to China to close wet market

कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिकी सांसदों ने चीन से कहा- पशु बाजारों को बंद करो

Fri, 10 Apr 2020 01:33 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus American parliamentarians write letter to China to close wet market
वुहान का वेट मार्केट - फोटो : ट्विटर

अमेरिकी सांसदों के एक सर्वदलीय समूह ने चीन से कहा है कि वह अपने सभी पशु बाजार (वेट मार्केट) तत्काल बंद कर दें, क्योंकि यहां से जानवरों से बीमारी इंसानों तक पहुंचने का बहुत बड़ा जोखिम है। वेट मार्केट कहे जाने वाले बाजारों में विभिन्न प्रकार के ताजा गोश्त के साथ स्तनपायी, सृप, मछलियां इत्यादि जिंदा बेची जाती हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में चीन के राजदूत क्युई तिनाकाई को लिखे पत्र में सीनेटरों ने कहा कि हम पत्र में चीन से यह आवश्यक अनुरोध करते हैं कि वेट बाजारों को तत्काल बंद करे, क्योंकि इनसे पशुओं की बीमारियां (जूनोटिक डिसीज) इंसानी आबादी तक पहुंचने का जोखिम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक गाओ फू ने माना है कि नए कोरोना वायरस का स्रोत चीन के वुहान में सीफूड बाजार में अवैध तरीके से बेचे जा रहे जीव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेटरों ने कहा कि दस्तावेजों में इस बात का भली भांति उल्लेख है कि चीन के वेट बाजार दुनियाभर में सेहत संबंधी कई समस्याओं के स्रोत रहे हैं और उनका परिचालन तुरंत रोका जाना चाहिए, ताकि चीनी जनता को और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अतिरिक्त स्वास्थ्य खतरों से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसलिए हम चीन से सभी वेट बाजारों को बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं जहां मनुष्य और वन्यजीव करीब आते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों को बढ़ावा देते हैं।

इन 11 सीनेटरों के समूह में रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी, लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक पार्टी के क्रिस कून्स शामिल है।

इससे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी ऐंड इन्फेक्शस डिसीज के निदेशक डॉ. एंथनी फॉसी ने इन बाजारों को बंद करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed