फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona virus: 20 new cases in China, total above 80000, Spain Italy Iran

दुनियाभर में 24 घंटों में सामने आए 11 हजार से ज्यादा मामले, चीन में 20 नए लोग संक्रमित

Sun, 15 Mar 2020 10:14 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 15 Mar 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
corona virus: 20 new cases in China, total above 80000, Spain Italy Iran
coronavirus - फोटो : PTI

चीन में कोरोना वायरस के रविवार को 16 नए ‘आयातित’ मामले और चार नए घरेलू मामले दर्ज किए गए। चीनी मुख्यभूमि में इस संक्रमण के कारण 10 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,199 हो गई है। सभी 10 लोगों की मौत वुहान में हुई है।

विज्ञापन


देश में संक्रमण के घरेलू मामलों में कमी आ रही है, लेकिन विदेशों से संक्रमित लोगों के देश में आने की संख्या बढ़ रही है। बाहर से आए लोगों के संक्रमण के पिछले सप्ताह में रविवार को सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि विदेशों से संक्रमित लोगों के आने के मामले बीजिंग और शंघाई समेत शहरों और पांच प्रांतों में सामने आए हैं। चीन में दर्ज किए गए चारों घरेलू नए मामले वुहान में सामने आए हैं।
विज्ञापन


चीन में कोरोना वायरस के अब तक 111 आयातित मामले सामने आ चुके हैं। देश में हुबेई से बाहर के क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन कोई नया घरेलू मामला दर्ज नहीं किया गया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 80,000 मामले सामने आए हैं। इस बीच, सिंगापुर में कोरोना वायरस के 12 नए मामले आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। इन 12 में से नौ मरीज विदेशों में घूमने के दौरान संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में एक दिन में सामने आए 11 हजार से ज्यादा नए मामले
दुनिया भर के देशों में शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 तक कोराना वायरस के 11,037 नए मामले सामने आए जबकि 417 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में जिस देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले बढ़े हैं वो इटली है, जहां 175 नए केस देखने को मिले जबकि ईरान में 97, स्पेन में 63 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed