फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona positive woman in flight islolated in planes bathroom

अमेरिका: उड़ती फ्लाइट में महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बाथरूम में बैठकर पूरी करनी पड़ी यात्रा

Fri, 31 Dec 2021 02:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Dec 2021 02:50 PM IST
सार

19 दिसंबर को यात्रा के दौरान महिला के गले में अचानक से दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्होंने अपना रैपिट कोविड-19 परीक्षण किया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
Corona positive woman in flight islolated in planes bathroom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल, यहां पर उड़ती फ्लाइट के दौरान एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे पूरी यात्रा के दौरान बाथरूम में बैठे रहना पड़ा। मामला शिकागो से आइसलैंड के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट का है, जिसमें मिशिगन की एक महिला शिक्षिका मारिसा फौटियो कोरोना संक्रमित पाई गईं। तीन घंटे की इस फ्लाइट में उन्हें बाथरूम में आइसोलेट होना पड़ा। 

विज्ञापन


मारिसा फोटिया ने मीडिया को बताया कि 19 दिसंबर को यात्रा के दौरान उनके गले में अचानक से दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्होंने अपना रैपिट कोविड-19 परीक्षण किया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद वह बाथरूम में चली गईं और पूरी यात्रा के दौरान वहीं बंद रहीं। 
विज्ञापन


फ्लाइट से पहले निगेटिव रही थी रिपोर्ट
फोटियो ने बताया कि उड़ान से पहले उनका कोविड-19 परीक्षण किया गया था। दो आरटी-पीसीआर टेस्ट और पांच रैपिड टेस्ट के बावजूद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन फ्लाइट में करीब डेढ़ घंटे बिताने के बाद उसे गले में दर्द महसूस हुआ। टेस्ट करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद महिला ने बाथरूम में आइसोलेट होने का विकल्प चुना और बाथरूम के दरवाजे के बाहर एक नोटिस बोर्ड भी लगा दिया गया। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद फोटियो सबसे आखिरी में बाहर निकलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट अटेंडेंट ने की मदद 
महिला ने बताया कि जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वह घबरा गई थीं। क्योंकि, कुछ देर पहले ही मैनें परिवार के साथ डिनर किया था। फ्लाइट के दौरान मैं रोने लगी, तब फ्लाइट अटेंडेंट रॉकी ने उनकी मदद की और उन्हें संभाला।


बूस्टर डोज के बाद भी हो गईं संक्रमित 
फोटियो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड थीं। उन्हें बूस्टर डोज भी लगी थी। इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित हो गईं। उन्होंने बताया कि शिक्षक होने के नाते वह ऐसे लोगों के बीच रहती हैं जो अनवैक्सीनेटेड हैं। ऐसे में उन्हें अक्सर कोरोना जांच से गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed