फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona positive man died in a Orlando to Los Angeles flight in America

अमेरिका: फ्लाइट में झूठ बोल कर चढ़ा कोरोना पॉजिटिव, उड़ान के दौरान हो गई मौत

Tue, 22 Dec 2020 06:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 22 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
corona positive man died in a Orlando to Los Angeles flight in America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

अमेरिका में एक व्यक्ति को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी छिपाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। यह व्यक्ति अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात छिपाकर फ्लाइट में सवार हो गया था। लेकिन, विमान के उड़ान भरने के एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले ही पसीना आ रहा था और वह बुरी तरह से कांप रहा था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उड़ान भरने के बाद व्यक्ति ही हालत इतनी बिगड़ गई कि न्यू ऑरलिएंस में विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन



इस दौरान विमान में मौजूद पैरामेडिक्स टीम ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन व्यक्ति ने सांस लेना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई। इस व्यक्ति की पत्नी ने भी यह नहीं बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। पत्नी ने कहा था कि वह लॉस एंजिल्स जा कर अपनी जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विमान ऑरलैंडो से लॉस एंजिल्स जा रहा था। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद स्वास्थ्य अधिकारी इस विमान में सवार अन्य यात्रियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। विमान के फ्लाइट और क्रू मेंबर्स को दो सप्ताह के लिए सेल्फ आइसोलेशन में जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed