फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Pandemic: People who have taken both doses of vaccine in England will get the facility of cheap Covid test

कोरोना महामारी : इंग्लैंड में टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को सस्ती कोविड जांच की सुविधा मिलेगी

Mon, 25 Oct 2021 04:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 04:53 AM IST
सार

ब्रिटिश सरकार के नए आदेश के मुताबिक भारत सहित 100 से अधिक देशों में पूर्ण टीकाकरण कराने वाले यात्रियों को इंग्लैंड में टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के समान माना जाएगा। जो यात्री ऐसी जगहों से आ रहे हैं, जहां की यात्रा को ब्रिटेन प्रतिबंधित नहीं कर रखा है और टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं वे अब लैटरल फ्लो टेस्ट (एलएफटी) के आधार ब्रिटेन में प्रवेश पा सकते हैं।

विज्ञापन
Corona Pandemic: People who have taken both doses of vaccine in England will get the facility of cheap Covid test
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों को इंग्लैंड पहुंचने पर अब पीसीआर जांच नहीं करानी पड़ेगी। ब्रिटिश सरकार के नए आदेश के मुताबिक भारत सहित 100 से अधिक देशों में पूर्ण टीकाकरण कराने वाले यात्रियों को इंग्लैंड में टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के समान माना जाएगा। 

विज्ञापन


यात्रियों को पैसेंजर लोकेटर फॉर्म भरकर टेस्ट बुकिंग का रेफरेंस नंबर देना होगा
जो यात्री ऐसी जगहों से आ रहे हैं, जहां की यात्रा को ब्रिटेन प्रतिबंधित नहीं कर रखा है और टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं वे अब लैटरल फ्लो टेस्ट (एलएफटी) के आधार ब्रिटेन में प्रवेश पा सकते हैं। इन्हीं नियमों का वेल्स, स्कॉटलैंड व उत्तरी आयरलैंड में भी पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि, सभी यात्रियों को पैसेंजर लोकेटर फॉर्म भरना होगा, जिसमें टेस्ट बुकिंग का रेफरेंस नंबर देना होगा। वहीं, जिन यात्रियों को टीके की दोनों खुराक नहीं लगी हैं, उन्हें पुराने नियमों के तहत आगम के दो, आठ और दस दिन के अंतराल पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा कि एलएफटी किफायती, तेज और सुविधाजनक है, इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी। यात्री ब्रिटेन के कई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, ब्रिटेन के परिवहन सचिव ने ग्रांट शैप्स ने कहा कि इससे पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed