फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Pandemic in India WHO said Despite decline of 13 percent Covid19 cases most new cases in India

कोरोना का कहर: डब्ल्यूएचओ ने कहा- 13 फीसदी गिरावट के बावजूद भारत में सर्वाधिक नए मामले

Thu, 20 May 2021 03:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 May 2021 03:18 AM IST
सार

  • कोरोना की दूसरी लहर में भारत में स्थिति गंभीर, डब्ल्यूएचओ ने कहा- 13 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में हैं

विज्ञापन
Corona Pandemic in India WHO said Despite decline of 13 percent Covid19 cases most new cases in India
भारत में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के नए मामलों में 13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई लेकिन फिर भी संक्रमण के नये मामले दुनिया भर में सबसे ज्यादा भारत में ही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को यह बात कही है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ को राष्ट्रीय अधिकारियों से 16 मई तक प्राप्त कोरोना के साप्ताहिक महामारी विज्ञान अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सप्ताह दुनिया भर में नए मामलों और मौतों में लगातार कमी देखी गई है जहां 48 लाख से कुछ अधिक नए मामले सामने आए और मौत के नए मामले 86,000 से नीचे रहे। जो पिछले हफ्ते के मुकाबले क्रमश: 12 प्रतिशत और पांच प्रतिशत घटे हैं।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा कि सर्वाधिक नए मामले भारत से (23, 87, 663) सामने आए जो उससे पिछले सप्ताह के मुकाबले 13 प्रतिशत घटे हैं। इसके बाद ब्राजील से तीन प्रतिशत की वृद्धि ((4,37,076 नए मामले), अमेरिका में 21 प्रतिशत गिरावट ((2,35,638 नए मामले), अर्जेंटीना में आठ प्रतिशत वृद्धि (1,51,332 नए मामले), और कोलंबिया छह प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,15,834 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के सर्वाधिक नये मामले भी भारत से ही सामने आए हैं जहां 27,922 नये मामले दर्ज किए गए। प्रति एक लाख आबादी दो नए मरीजों की मौत हो रही है, यह चार प्रतिशत वृद्धि है। इसके बाद नेपाल (1,224 मौत, प्रति 1,00,000 आबादी 4.2 मौत, 266 प्रतिशत वृद्धि) और इंडोनेशिया (1,125 मौत, प्रति एक लाख आबादी पर 0.4 मौत जो  पांच प्रतिशत गिरावट) से सामने आए हैं।

डब्ल्यूएचओ के अनुमान के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामले 2.46 करोड़ हैं और कुल मौत 2,70,284 है। आंकड़ों में यह भी बताया गया कि पिछले हफ्ते दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र में पिछले हफ्ते 25 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 30,000 से अधिक मरीजों की मौत हुई है जो उससे पिछले सप्ताह की तुलना में क्रमश: 12 प्रतिशत और सात प्रतिशत कम है।


संगठन ने कहा कि नए मामले सामने आने लगातार नौ हफ्ते तक बढ़ने के बाद घटे हैं, हालांकि कुल संख्या वैश्विक महामारी शुरू होने के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर पर है। साथ ही कहा कि मौत के मामले लगातार नौंवे हफ्ते में भी बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed