{"_id":"5f4858e72dbcee5b121acbba","slug":"corona-infection-increases-once-again-in-france-death-the-world-toll-crosses-8-30-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में दोबारा बढ़ा कोरोना संक्रमण, विश्व में मृतकों की संख्या हुई 8.30 लाख के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में दोबारा बढ़ा कोरोना संक्रमण, विश्व में मृतकों की संख्या हुई 8.30 लाख के पार
Fri, 28 Aug 2020 06:37 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 28 Aug 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
corona in world
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़कर 2.43 करोड़ के पार हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 8.30 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, फ्रांस में संक्रमण के मामलों में फिर से तेज इजाफा देखा जा रहा है। यहां सिर्फ 24 घंटे में 5,429 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लैटिन अमेरिकी देशों में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जहां से दूसरी बार लॉकडाउन हटाया गया है वहां नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कुछ ऐसे क्षेत्र भी सामने आए हैं, अब भी देश में उच्च जोखिम वाले केंद्र बने हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में मामले तेजी से बढ़े हैं और यदि जरूरत पड़ी तो इन इलाकों में दोबारा लॉकडाउन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह लैटिन अमेरिकी देशों में संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। अमेरिका में जहां 60.01 लाख संक्रमितों के बीच 1.83 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी हैं। वहीं ब्राजील में 37.22 मामले संक्रमण के हैं जिनमें 1.17 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
यूरोप : संक्रमण की दूसरी लहर
यूरोपीय देश संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। जहां स्पेन में 3,594 नए मामले 24 घंटे में सामने आए वहीं ब्रिटेन के हैल्थ केयर केंद्रों में भी मामले बढ़े हैं। मैड्रिड में स्वास्थ्य अफसरों की बैठक में वैक्सीन के काम की समीक्षा के अलावा हालिया तौर पर उपलब्ध दवाओं के बारे में विचार होना है। स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में लॉकडाउन हटाने के बाद एक बार फिर मामले तेजी से बढ़े हैं।
दक्षिण कोरिया में 441 नए मामले
सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। 7 मार्च के बाद पहली बार देश में 441 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 18,265 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 312 मरीजों की मौत हो चुकी है।
न्यूजीलैंड : फेस मास्क न लगाने पर जुर्माना
न्यूजीलैंड की जनता से मास्क पहनने की अपील करते हुए देश के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस हिपकिन्स ने कहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 12 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर 22 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।