फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona infected people number 13 crore crossed in the world

कोरोना वायरस : दुनिया में संक्रमित 13 करोड़ पार, ब्राजील में हालात बेकाबू

Sun, 04 Apr 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ब्रासीलिया।
एजेंसी, ब्रासीलिया। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 03:32 AM IST
सार

  • ब्राजील में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 70,238 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि इसी अवधि में 2,922 मौतें दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
corona infected people number 13 crore crossed in the world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते ब्राजील में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां हो रही मौतों के चलते कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने लगी है और पुरानी कब्रों को खोदकर शव दफनाए जा रहे हैं। इस बीच, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 13.09 करोड़ पार हो गया है जबकि मृतक संख्या 28.53 लाख हो गई है। 

विज्ञापन


ब्राजील में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 70,238 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि इसी अवधि में 2,922 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में अब तक 1.29 करोड़ से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं जबकि कुल मौतें 3.28 लाख पार हो गई हैं।
विज्ञापन


देश में हालात कितने विकट हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जगहों पर पुराने कब्रिस्तान से कंकाल निकालकर नई कब्रें खोदकर शव दफनाने की जगह बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यहां 1,000 कब्रों से कंकाल निकाले गए हैं। इन कंकालों को गलाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।  

बांग्लादेश : सोमवार से सात दिन का लॉकडाउन
बांग्लादेश में कोविड-19 के मामलों और मौतों में इजाफे के मद्देनजर सरकार ने सोमवार से देश में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल कादर ने शनिवार को यह घोषणा की। देश में पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 6,830 मामले दर्ज हुए जबकि अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6.24 लाख हो गई है।

विश्व में कोरोना का कहर
देश   संक्रमित ठीक हुए  मौत
अमेरिका 3,13,18,470 2,38,26,158 158 5,67,680
ब्राजील 1,29,12,379 1,12,76,628 3,28,366
फ्रांस 47,41,759 2,97,734 96,280
रूस 45,72,077 41,95,869 1,00,017
ब्रिटेन 43,53,668 38,73,487 1,26,816
इटली 36,29,000 29,53,377 1,10,328

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed