फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona in world: Health system collapses in America, record cases in UK-France, more than 2400 flights canceled

कोरोना का कहर: अमेरिका में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, ब्रिटेन-फ्रांस में रिकॉर्डतोड़ मामले, 2400 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Sat, 01 Jan 2022 10:03 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Sat, 01 Jan 2022 10:03 PM IST
सार

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। खासतौर पर अमेरिका और यूरोपीय देशों में कोरोना की बुरी मार पड़ी है। अमेरिका में स्वास्थ्य व्यवस्था ही चरमरा गई है। 

विज्ञापन
Corona in world: Health system collapses in America, record cases in UK-France, more than 2400 flights canceled
कोरोना वायरस का कहर - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया में कोरोना मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी रफ्तार ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरी मार पड़ी है तो ब्रिटेन, इटली और फ्रांस में बढ़ते मामलों ने सरकारों को चिंतित कर दिया है। रूस में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन महामारी से मरने वालों का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने नए साल के जश्न को फीका कर दिया है। दुनिया के कई देशों में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका में हालात अब सुधरने लगे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई  
अमेरिका में कोरोना संक्रमितों बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। देश भर के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है। आईसीयू में 78 प्रतिशत बेड भर चुके हैं। सीडीसी के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में बीते सात दिनों में 2,213,940 नए मामले आए हैं। अमेरिका में अब तक 53,795,407 संक्रमित मिल चुके हैं और महामारी से 820,355 मौतें हो चुकी हैं। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले फ्लोरिडा में एक दिन में रिकार्ड 75,900 मामले आए हैं।
विज्ञापन


यूरोप में कोरोना की बुरी मार 
यूरोप के देशों में भी कोरोना की बुरी मार पड़ी है। रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में शुक्रवार को कोरोना के 1,89,846 नए मामले सामने आए जबकि 203 लोगों की मौत हो गई। वहीं इटली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 144,243 मामले सामने आए जबकि 155 लोगों की मौत हो गई। इटली में अब तक महामारी से 137,402 लोगों की जान गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस में 232,200 नए मामले 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को कहा कि देशवासियों के लिए आने वाले कुछ हफ्ते मुश्किल भरे हो सकते हैं। रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 232,200 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों के लिहाज से यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। फ्रांस पूरे यूरोप में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण महामारी का बड़ा केंद्र बन गया है।

रूस में हल्की राहत 
रूस में संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन महामारी से मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। रूस में एक दिन में 19,751 नए मामले सामने आए हैं जबकि महामारी से 847 लोगों की मौत हो गई है। रूस में अब तक 10,519,733 मामले सामने आए हैं।


दुनियाभर में 2400 उड़ानें रद्द 
विश्व भर में साल के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते 2,400 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। सिर्फ अमेरिका में ही 1,100 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। दक्षिण अफ्रीका में महामारी की चौथी लहर के खत्म होने के संकेत मिले हैं। उधर, महामारी ने चीन में नए साल के जश्न को फीका कर दिया है। शंघाई सरकार ने हुआंगपु नदी पर वार्षिक लाइट शो सहित कार्यक्रम रद्द कर दिए जबकि बीजिंग में भी सार्वजनिक जश्न नहीं हुआ। तुर्की, ग्रीस और स्पेन में भी मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed