फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona gets up to 93 percent from SARS, scientists came near to understanding virus

सार्स से 93 फीसदी तक मिलता है कोरोना, वायरस को समझने में आगे बढ़े वैज्ञानिक

Wed, 08 Apr 2020 07:15 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: अमित कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Corona gets up to 93 percent from SARS, scientists came near to understanding virus
कोरोना वायरस- सांकेतिक - फोटो : social media

कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने में लगे वैज्ञानिकों को एक कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने उस लक्ष्य के पहचान कर ली है, जिसके जरिए कोविड-19 का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने उस पूरे तंत्र का आकलन किया, जिसके जरिए कोरोना वायरस हमारे शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश करता है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया कि आखिर यह वायरस इंसानी शरीर में किस तरह प्रवेश करता है। उन्होंने यह भी देखा कि इसी तरह के अन्य वायरस की प्रक्रिया किस तरह की होती है। शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस सार्स-कोव-2 और 2002-03 में आई महामारी के लिए जिम्मेदार और सार्स वायरस के मिश्रण वाले छोटे प्रोटीनों की भी तुलना की।  
विज्ञापन


पत्रिका ‘एंटी-वायरल’ रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि कोविड-19 के लिए जिम्मेदार विषाणु और सार्स वायरस में 93 प्रतिशत समानता है। अध्ययन में अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसंधानकर्ताओं को उम्मीद है कि भविष्य के अध्ययनों में यह समझा जा सकेगा कि वायरस मानव शरीर में किस तरह प्रवेश करता है, कौन सा रासायनिक संकेत प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाता है। यह वायरस किस तरह श्वसन क्षेत्र में इतनी आसानी से अपनी प्रतिकृति तैयार कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed