फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona fear persists: French Prime Minister Castex infected, Belgiums PM quarantined, know the situation in Europe

कोरोना का खौफ कायम: फ्रांस के प्रधानमंत्री कास्टेक्स संक्रमित, बेल्जियम के पीएम क्वारंटाइन, जानिए यूरोप के हालात

Tue, 23 Nov 2021 06:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी एपी, पेरिस 
एपी, पेरिस  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Nov 2021 06:40 PM IST
सार

कास्टेक्स के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बेल्जियम के पीएम अलेक्जेंडर डी क्रू क्वारंटीन हो गए हैं। प्रधानमंत्री कास्टेक्स ने पड़ोसी देश बेल्जियम से लौटने के बाद कोविड-19 जांच कराई थी। इसमें वे संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Corona fear persists: French Prime Minister Castex infected, Belgiums PM quarantined, know the situation in Europe
फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स - फोटो : twitter

विस्तार

यूरोप के कई देशों में कोरोना का खौफ कायम है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स संक्रमित हो गए हैं। वे ब्रुसेल्स में बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक में भाग लेने गए थे। वहां से लौटने पर कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


उनके संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बेल्जियम के पीएम अलेक्जेंडर डी क्रू क्वारंटीन हो गए हैं। प्रधानमंत्री कास्टेक्स ने पड़ोसी देश बेल्जियम से लौटने के बाद कोविड-19 जांच कराई थी। इसमें वे संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को कास्टेक्स की एक बेटी भी पॉजिटिव पाई गई। उधर, बेल्जियम के पीएम कार्यालय ने कहा बताया कि पीएम क्रू भी कोरोना जांच कराएंगे। इसकी रिपोर्ट आने तक वे आइसोलेशन में रहेंगे।
विज्ञापन


फ्रांस में 75 फीसदी लोगों को लग चुके टीके
फ्रांस की 75 फीसदी आबादी का कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं। इसके बावजूद देश में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण अस्पतालों में भर्ती होने वालों और मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस व ब्राजील में भी बढ़ रहा संक्रमण
उधर, रूस और ब्राजील में भी कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटों में रूस में कोरोना के 35,681 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, ब्राजील में बीते 24 घंटों में 2,594 कोरोना के नए मामले सामने आए। ब्राजील में इस दौरान 123 लोगों की महामारी के कारण मौत हो गई।


डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता, मार्च तक पांच लाख और मौतों का अंदेशा
इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यूरोप में कोरोना की नई लहर को लेकर चिंता जताई है। लंदन स्थित डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हंस क्लूज ने चेतावनी दी कि अगर बचाव के लिए तत्काल उपाय नहीं अपनाए जाते हैं, तो संक्रमण की वजह से मार्च तक पांच लाख और मौतें हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed