फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cornelia of the Netherlands has become the world's oldest person to defeat the corona virus disease.

कोरोना वायरस को हराने वाली 107 साल की कॉरनेलिया बनीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान

Sat, 11 Apr 2020 08:19 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूजीलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूजीलैंड Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 11 Apr 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Cornelia of the Netherlands has become the world's oldest person to defeat the corona virus disease.
कॉरनेलिया - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, 17 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित हैं। हालांकि, इस दौरान 3,89,279 लोग इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर वापस आ चुके हैं। इस कड़ी में नीदरलैंड की कॉरनेलिया रास ने कोरोना वायरस को हराकर इस संकट की घड़ी में एक मिसाल पेश की है। 
विज्ञापन


दरअसल 107 साल की कॉरनेलिया रास ने कोरोना वायरस को हरा दिया है। अब वह अपने घर वापस आ चुकी हैं, जहां वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। नीदरलैंड की रहने वाली कॉरनेलिया को कोरोना वायरस का संक्रमण तब हुआ था, जब वह अपने ही देश में एक द्वीप की यात्रा कर रही थीं। कॉरनेलिया टूरिस्ट के जिन 40 लोगों के ग्रुप में शामिल थीं, उसमें 12 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। हालांकि, यह महामारी कॉरनेलिया के हौसलों को नहीं तोड़ पायी।
विज्ञापन


कॉरनेलिया जब चर्च से घर लौटीं तब उनके अंदर कोरोना के संक्रमण के लक्षण का पता चला। कॉरनेलिया में सबसे पहले बुखार और खांसी के लक्षण दिखने लगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉरनेलिया की भतीजी मायके डे ग्रूट को जब इसका पता चला तब उन्होंने अपनी उम्मीद ही छोड़ दी थी। उन्हें इस बात की उम्मीद ही नहीं थी कि कॉरनेलिया कोरोना वायरस को हरा पाएंगी। दरअसल इस महामारी से सबसे ज्यादा मौतें बुजुर्गों की हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान कॉरनेलिया काफी शांत रहीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों पर पूरा भरोसा दिखाया और सारे आदेशों का पालन किया। कॉरनेलिया अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं और अब वह किसी भी तरह की दवाई नहीं ले रही हैं।


इससे पहले 104 साल के अमेरिकी विलियम बिल लैपचिस ने कोरोना वायरस जैसी महामारी को हराया था। इस वायरस की चपेट में आने के बाद वो ओरेगन के लेबनान काउंटी अस्पताल में भर्ती थे, जहां से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ अपना 104वां जन्मदिन मनाया। अब कोरोना वायरस को हराने वाली कॉरनेलिया दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed