फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COP26 climate summit, People of India deeply value friendship with Israel, PM Modi tells Israel PM Naftali Bennett

पीएम मोदी से बोले नफ्ताली बेनेट: आप इस्राइल में बेहद लोकप्रिय, हमारी पार्टी ज्वाइन कर लीजिए 

Tue, 02 Nov 2021 10:34 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ग्लासगो
पीटीआई, ग्लासगो Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Nov 2021 10:34 PM IST
सार

सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग इस्राइल के साथ मित्रता को अत्यधिक महत्व देते हैं। उन्होंने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
COP26 climate summit, People of India deeply value friendship with Israel, PM Modi tells Israel PM Naftali Bennett
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में मंगलवार को सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस्राइल के साथ मित्रता को अत्यधिक महत्व देते हैं। उन्होंने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन


इस दौरान नफ्ताली बेनेट ने पीएम मोदी से मजाकिया अंदाज में कहा कि आप इस्राइल में बेहद लोकप्रिय हैं, आइए हमारी पार्टी ज्वाइन कर लीजिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने एक दूसरे की प्रशंसा की
पीएम मोदी की ओर से ट्वीट किए गए एक वीडियो में दोनों नेता जोशपूर्ण चर्चा के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि निश्चित तौर पर हम द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा धरती को बेहतर बनाने के लिए साथ काम करना जारी रखेंगे।  उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस्राइल के साथ दोस्ती को अत्यधिक महत्व देते हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेनेट ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी, अंतत: आपसे मिलना वाकई बहुत अच्छा रहा। 

मोदी ने बेनेट से कहा- इस्राइल की दोस्ती बेशकीमती मानते हैं भारतीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर इस्राइली समकक्ष नफ्ताली बेनेट के साथ हुई बैठक में उनको बताया कि भारत के लोग इस्राइल के साथ दोस्ती को बेशकीमती मानते हैं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को पर भी बातचीत की, इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनके साथ थे।

मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर लिखा "भारत के लोग इस्राइल के साथ दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं। असल में! हम मजबूत द्विपक्षीय संबंधों व बेहतर ग्रह के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।" वहीं, बेनेट ने टि्वटर पर लिखा "आखिरकार पीएम मोदी आपसे मिलना हुआ, मिलकर बहुत अच्छा लगा।" इससे पहले बीते माह विदेश मंत्री एस जयशंकर इस्राइल के दौरे पर गए थे। इस्राइली मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक प्रधानमंत्री बने बेनेट जल्द ही भारत के दौरे पर जा सकते हैं।

जुलाई 2017 में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बात कही थी
जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और  इस्राइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों के तहत रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाया था। तब से, दोनों देशों के बीच संबंध ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर केंद्रित रहे हैं, जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है।प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के राष्ट्रपति एवं मित्र चान संतोखी से भी जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की।

पीएम मोदी ने की बिल गेट्स से मुलाकात

यहां पीएम मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात की। 
 

मोदी ने बेनेट को दिया भारत आने का न्योता

विभिन्न नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकातों को लेकर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल भारत और इस्राइल के राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है। उन्होंने इसे लेकर बेनेट को भारत आने का न्योता भी दिया। बेनेट ने इस पर कहा कि मुझे भारत आकर बेहद खुशी होगी।

पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ भी मिले। श्रंगला ने बताया कि यहां जेलेंस्की ने पीएम मोदी से कहा कि हमने आपको यूक्रेन आने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से आप आ नहीं पाए। इस पर मोदी ने उनसे कहा कि जब भी मौका मिलेगा मैं यूक्रेन की यात्रा करूंगा। जेलेंस्की ने टीके और सस्ते व गुणवत्तापूर्ण फार्मास्यूटिकल के लिए भी धन्यवाद कहा।

नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में हुई सार्थक चर्चा

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ पीएम मोदी की बैठक को लेकर विदेश सचिव ने बताया कि देउबा ने नेपाल में भूकंप आने के बाद भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई मदद की सराहना की। भारत ने नेपाल के गोरखा जिले में 50 हजार घरों और कई स्कूलों व अस्पतालों के निर्माण में मदद की थी। देउबा ने समय से कोविड टीके उपलब्ध करवाने के लिए भी पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। 

देउबा के जुलाई में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पीएम मोदी के साथ यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सुविधानुसार नेपाल की यात्रा करने का न्योता भी दिया। विदेश सचिव श्रंगला ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच सार्थक वार्ता हुई और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने समेत कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी प्रयासों को बढ़ाने पर भी सहमति जताई गई।

भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात

स्वदेश लौटने से पहले पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed