फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Contempt of Court case Jacob Zuma South Africa former president hands himself over to police

अदालत की अवमानना: द. अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को जेल अफसरों के हवाले किया

Fri, 09 Jul 2021 01:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jul 2021 01:59 AM IST
सार

  • जैकब जुमा को अदालत की अवमानना के लिए सुनाई गई थी 15 माह कैद

विज्ञापन
Contempt of Court case Jacob Zuma South Africa former president hands himself over to police
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अदालत की अवमानना के एक मामले में 15 माह की सजा काटने के लिए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। जुमा के संचालित फाउंडेशन ने बताया कि वे बुधवार देर रात क्वाजुलु नताल क्षेत्र में अपने घर के पास एक जेल में हाजिर हो गए। इससे पहले पुलिस ने उनके समर्पण न करने पर उन्हें गिरफ्तार करने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने जुमा को अदालत की अवमानना के लिए 15 माह कैद की सजा सुनाई थी और पुलिस को उन्हें बुधवार देर रात तक गिरफ्तार करने की सीमा दी गई थी। लेकिन जुमा ने समय सीमा खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही खुद को अफसरों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जुमा को उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे आयोग के समक्ष पेश न होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अवमानना का दोषी ठहराया था। जुमा ने बार-बार कहा है कि आयोग के साथ सहयोग करने के बजाय वह जेल जाएंगे। 79 वर्षीय जुमा पर 2009 से 2018 के बीच पद पर रहकर सरकारी राजस्व में लूट-खसोट के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति
बुधवार रात पुलिस द्वारा जैकब जुमा को गिरफ्तार करने की समय सीमा से 45 मिनट पहले पूर्व राष्ट्रपति का काफिला समर्पण के लिए निकल पड़ा। दक्षिण अफ्रीका में यह पहला मौका है जब कोई पूर्व राष्ट्रपति जेल गया हो। आरोप हैं कि उनके कार्यकाल में व्यवसायी सरकार के निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए राजनेताओं के साथ साजिश रचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed