फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo: Armed raiders killed 49 people in two villages in Ituri province

कांगो : इटूरी प्रांत में सशस्त्र हमलावरों ने दो गांवों में 49 लोगों की हत्या की

Tue, 01 Jun 2021 01:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, किंशासा
एजेंसी, किंशासा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congo: Armed raiders killed 49 people in two villages in Ituri province
कांगों गांवों पर हमला - फोटो : AFP

कांगों के इटूरी प्रांत में सशस्त्र हमलावरों ने एक रात में दो अलग-अलग गांवों पर हमला कर 49 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय सरकार के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हमलावरों ने बहेमा बोगा और बनियाली-तचाबी गांवों को निशाना बनाया। यह अभी साफ नहीं है कि हमले को किसने और क्यों अंजाम दिया।

विज्ञापन


बहेमा बोगा में 29 और बनियाली तचाबी गांव 20 को मौत के घाट उतारा
प्रशासनिक सचिव गैस्टन बबुनया ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने सोमवार तड़के  बहेमा बोगा के नेतृत्व वाले क्षेत्र में विस्थापितों को घेर लिया और कम से कम 29 लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। लगभग एक बजे रात में बंदूकधारियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने जाने से पहले सात वाहनों और कई दुकानों में आग लगा दी। राज्यपाल के प्रतिनिधि डायडिस इस्साया के अनुसार, पीड़ितों में से एक चर्च के नेता थे, जो बेनी क्षेत्र के बनंडे-कैनामा में बढ़ते हमलों से बचने के लिए वहां से चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक समूह के लोगों ने बताया कि सशस्त्र लोगों ने रविवार की देर रात बनियाली-तचाबी गांव पर भी हमला किया। इस हमले में 20 से अधिक लोग मारे गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी थे।


अभी तक यह साफ नहीं है कि हमलों को किसने अंजाम दिया। हालांकि एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस इस क्षेत्र में सक्रिय है। वह यहां सैकड़ों की हत्या कर चुका है। हाल के महीनों में उसके हमलों में तेजी आई है। यह विद्रोही समूह कांगो के पूर्व में खनिज समृद्ध भूमि पर नियंत्रण की होड़ में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed