{"_id":"5ec88c285ea72637c24f5bbc","slug":"condolence-tribute-to-american-who-died-in-corona-us-flag-will-remain-half-tilted-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मरने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देगा अमेरिका, तीन दिन तक आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना से मरने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देगा अमेरिका, तीन दिन तक आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
Sat, 23 May 2020 08:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 23 May 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
अमेरिका पर कोरोना वायरस कहर बन कर गिरा है। इस महामारी के कारण यहां अब तक 95 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस की वजह से मारे गए लोगों के लिए अमेरिका तीन दिन तक शोक प्रकट करेगा। इस दौरान अमेरिका का झंडा तीन दिन तक आधा झुका रहेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले अमेरिकियों की याद में सभी संघीय इमारतों और राष्ट्रीय स्मारकों पर तीन दिन तक ध्वज आधे झुकाए जाने का आदेश दे रहा हूं।" ट्रंप ने कहा, "ध्वज देश के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों की याद में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस तक आधे झुके रहेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले, डेमोक्रेटिक नेताओं ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की याद में शोक दिवस मनाने का अनुरोध किया था।