{"_id":"5abb74fe4f1c1b324e8b4ba1","slug":"companies-of-japan-are-giving-many-facilities-to-new-mothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में मां बनने के बाद काम पर लौटी महिलाओं को ये सुविधाएं दे रही कंपनियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान में मां बनने के बाद काम पर लौटी महिलाओं को ये सुविधाएं दे रही कंपनियां
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
जापान की जनसंख्या कम होती जा रही है जिसका असर यहां की वर्क फोर्स पर भी पड़ रहा है। मां बनने के बाद अकसर महिलाएं अपना करियर छोड़ देती हैं क्योंकि उन पर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। लेकिन ऐसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए जापानी कंपनियां बहुत सी सुविधाएं दी रही हैं। ताकि महिलाएं मां बनने के बाद भी जॉब पर आएं। कंपनियां महिलाओं को घर से काम करने की सुविधा, अच्छे इंसेंटिव, गैजेट्स और फ्लैक्जिबल टाइम जैसी सुविधाएं दे रही हैं। ऐसी सहूलियतों से महिलाओं को अपने काम और परिवार में संतुलन बिठाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
जापानी कंपनियों ने महिलाओं को यह सुविधा दी है कि वह खुद अपने काम के घंटे तय कर सकें। उन्हें घर से काम करने की भी छूट दी गई है। जापान की महिलाओं को अकसर अपने करियर को लेकर डर लगा रहता है कि कहीं वे अपने साथियों से पिछड़ ना जाएं। माइको रेती नाम की जापानी महिला हाल ही में मैटरनिटी लीव पूरी करके लौटी हैं। उनका कहना है कि फुल टाइम काम करना कोई मुश्किल काम नहीं है। वह और उनके पति दोनों ही इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। हालांकि वह अब ओवरटाइम नहीं करती। वह ऑफिस में सेमिनार भी रखती हैं और एम्पलॉइज को बताती हैं कि परिवार कितना जरूरी है, दोबारा जॉइन करने पर किस प्रकार की मुश्किलें आती हैं और उन मुश्किलों का हल क्या है।
विज्ञापन
यह कंपनी भी दे रही सुविधाएं
जापान की फूड और केमिकल कंपनी अजीनोमोटो ने अपने 160 कर्मियों को परिवार बढ़ाने के लिए कम घंटे तक काम करने की छूट दे रखी है। साथ ही कंपनी ने हफ्ते में चार दिन घर से काम करने की सुविधा भी दी हुई है। कंपनी ने वर्क स्टाइल के कई विकल्प भी तैयार किए हैं लेकिन उनके कर्मी फुल टाइम वर्क ही चुन रहे हैं।
विज्ञापन
फादरिंग जापान संस्था उन पुरुषों की मदद करती है जो अपनी पत्नी के करियर के लिए परिवार की जिम्मेदारियां उठा लेते हैं। जो महिलाएं मां बनने के बाद दोबारा काम पर लौट रही हैं उन्हें भी कंपनियां बेहतर राशि दे रही हैं।