{"_id":"5f1087ef8ebc3e74a76e2240","slug":"closest-ever-images-of-sun-reveal-it-is-covered-in-miniature-flares","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष यान ने ली सूर्य की सबसे नजदीकी तस्वीरें, हर जगह दिख रही आग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरिक्ष यान ने ली सूर्य की सबसे नजदीकी तस्वीरें, हर जगह दिख रही आग
Thu, 16 Jul 2020 10:52 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप केनवेरल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप केनवेरल
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
सूर्य की अब तक की सबसे नजदीकी तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यान ने सूर्य की अब तक की सबसे नजदीकी तस्वीरें ली हैं, जिनमें हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान ‘सोलर ऑर्बिटर’ द्वारा ली गईं पहली तस्वीरें गुरुवार को जारी की। ऑर्बिटर ने पिछले महीने जिस वक्त कुछ रिजोल्यूशन वाली यह तस्वीरें ली थी, उस वक्त वह पृथ्वी और सूर्य के बीच आधे रास्ते और सूर्य से करीब 48 मिलियन मील (77 मिलियन किलोमीटर) दूर था।
विज्ञापन
यह यान फरवरी में केप केनवेरल से रवाना हुआ था। इसने जब तस्वीरें ली तो उस समय यह सूर्य से लगभग सात करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर यानी कि धरती और सूरज के बीच लगभग आधे रास्ते में था। यान द्वारा ली गईं सूर्य की इन तस्वीरों में हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक डेनियल मुलर ने कहा कि टीम ने आग की इन लपटों को ‘कैम्फायर्स’ नाम दिया है।
विज्ञापन
यह तस्वीरें इतने नजदीक से ली गई हैं कि इससे छोटे-छोटे हिस्से भी नजर आते हैं। यूरोपियन स्पेस एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में सूर्य के 17 नैनोमीटर तक छोटा हिस्सा भी दिखाई दे रहा है। एजेंसी के नए सोलर ऑर्बिटर यान ने यह तस्वीरें ली हैं।
विज्ञापन