{"_id":"6140fb3a8ebc3eb6d97d2015","slug":"clean-energy-bill-introduced-to-increase-cooperation-between-india-and-america-in-the-areas-of-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ ऊर्जा : जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बिल पेश ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्वच्छ ऊर्जा : जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बिल पेश
Wed, 15 Sep 2021 01:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:12 AM IST
सार
अमेरिकी सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने जोर देते हुए कहा कि जब दोनों देश साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करते हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।
विज्ञापन
India-America
विस्तार
अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने स्वच्छ ऊर्जा तथा जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक विधेयक पेश किया।
विज्ञापन
सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने भारत के साथ ऐसी कोशिशें करने पर गर्व जताया
उन्होंने जोर दिया कि जब दोनों देश साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करते हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने भारत के साथ ऐसे प्रयास करने के प्रति गर्व जताया।
विज्ञापन
विदेशी संबंध मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने भारत के साथ स्वच्छ ऊर्जा व जलवायु सहयोग की प्राथमिकता के लिए ‘द प्रायोरिटाइजिंग क्लीन एनर्जी एंड क्लाइमेट को-ऑपरेशन विद इंडिया एक्ट ऑफ 2021’ विधेयक पेश किया। जलवायु संबंधी मामलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी के नई दिल्ली में ‘क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग’ शुरू करने के एक दिन बाद यह विधेयक पेश किया गया।
विज्ञापन
मेनेंडेज ने कहा, जलवायु परिवर्तन के साझा खतरे और भारत में बिजली की बढ़ती जरूरत को देखते हुए, भारत-अमेरिका को स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा, इस विधेयक के जरिये हम न केवल दोनों देशों के बीच, बल्कि हमारे विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्रों के बीच भी एक सफल साझेदारी की नींव रख रहे हैं।