फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clashes broke out in Pak Karachi locals attacked on police 7 people arrested

नमाज के दौरान पाकिस्तान में पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प, सात गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2020 10:31 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Apr 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Clashes broke out in Pak Karachi locals attacked on police 7 people arrested
पाकिस्तान में मास्क लगाए लोग सड़कों पर - फोटो : pti

पाकिस्तान के कराची के लियाकतबाद इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान पुलिस और अन्य लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मस्जिद के मौलवी सहित सात लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सरकार की ओर से तीन घंटे के लिए लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के दौरान हुई।

विज्ञापन

 
पुलिस और अन्य लोगों के बीच झड़प के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने कुछ पुलिस वालों को अपने घरों में शरण दी और उन्हें उपद्रवियों से बचाया। यह घटना तब हुई जब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले मस्जिद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची। पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने पत्थर फेंके और उस व्यक्ति ने क्षेत्र के लोगों को इकट्ठा कर लिया इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक आयोजन पर रोक
कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए सिंध सरकार ने शुक्रवार को 12 बजे से तीन बजे तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। सिंध की तरह ही पाकिस्तान के अन्य प्रांतों में भी शुक्रवार की नमाज पर रोक लगा दी गई थी। सरकार कराची में साढ़े सात हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। 


पाकिस्तान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे अब तक जहां 2637 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 40 लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई है। ऐसे में किसी भी सार्वजनिक आयोजन, कार्यक्रम और एक जगह कई लोगों के इकट्ठा होकर प्रार्थना, नमाज आदि करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed