फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   clashes between security forces and loyalists of ousted Syrian President Assad killed more than 600

Syria: सीरिया में सरकारी बलों और असद समर्थकों के बीच भीषण संघर्ष, 600 से अधिक की मौत

Sat, 08 Mar 2025 10:37 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 10:37 PM IST
सार

Syria:  ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ मुताबिक,  इस झड़प में अब तक 428 अलावी मारे गए हैं। इनके अलावा असद समर्थक 120 लड़ाके और सुरक्षा बल के 89 जवान मारे गए हैं।

विज्ञापन
clashes between security forces and loyalists of ousted Syrian President Assad killed more than 600
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : UN

विस्तार

सीरिया में सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच चल रहा संघर्ष दिनोंदिन भीषण होता जा रहा है। इस संघर्ष में पिछले दो दिन में हुई झड़प में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। युद्ध निगरानीकर्ता एक समूह ने शनिवार को यह जानकारी दी।सीरिया में 14 साल पहले हुए संघर्ष के बाद से यह हिंसा की सबसे घातक घटनाओं में से एक है।

विज्ञापन

सीरिया में तीन महीने पहले असद को अपदस्थ करके सत्ता पर विद्रोहियों के कब्जा करने के तीन महीने बाद गुरुवार को शुरू हुई यह झड़प दमिश्क की नयी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है। सरकार ने कहा कि वे असद के समर्थकों द्वारा किए गए हमलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बड़े पैमाने पर हुई इस हिंसा के लिए ‘‘अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा की गई कार्रवाइयों” को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन

सीरिया में हालिया झड़पें तब शुरू हुईं, जब सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को तटीय शहर जबलेह के पास एक वांछित व्यक्ति को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान असद के वफादारों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया की नयी सरकार के प्रति वफादार सुन्नी मुस्लिम बंदूकधारियों ने शुक्रवार को असद के अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के लोगों की हत्याएं शुरू की थीं, जिसके बाद से दोनों के बीच झड़पें जारी हैं। लेकिन यह हयात तहरीर अल-शाम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इसी धड़े के नेतृत्व में विद्रोही समूहों ने असद के शासन का तख्तापलट कर दिया था।

अलावी गांवों और कस्बों के निवासियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने अलावी समुदाय के अधिकांश पुरुषों को सड़कों पर या उनके घरों के दरवाजे पर ही गोली मारी। ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि इस झड़प में अब तक 428 अलावी मारे गए हैं। इनके अलावा असद समर्थक 120 लड़ाके और सुरक्षा बल के 89 जवान मारे गए हैं। संस्था के प्रमुख रामी अब्दुररहमान ने बताया कि बदला स्वरूप की जा रही हत्याएं शनिवार तड़के रुक गईं। कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed