फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Citibank Employee Nozima Husainova Fired Over Anti-Israel Post

War: हमास-इस्राइल युद्ध के बीच इस बड़े बैंकिंग समूह की कर्मचारी ने किया यहूदी विरोधी पोस्ट, कंपनी ने निकाला

Sat, 21 Oct 2023 08:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 21 Oct 2023 08:18 AM IST
सार

सिटीग्रुप ने सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट डालने के मामले में अपनी पर्सनल बैंकर नोजिमा हुसैनोवा को हटा दिया है। इस पोस्ट में हिटलर द्वारा यहूदियों के नरसंहार का एक तरह से समर्थन किया गया था।

विज्ञापन
Citibank Employee Nozima Husainova Fired Over Anti-Israel Post
Nozima Husainova - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकी संगठन हमास के इस्राइल पर सात अक्तूबर को सुबह अचानक किए गए हमले के बाद दोनों के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस्राइल-हमास के बीच का युद्ध विनाशकारी हो चुका है। इन सबके बीच एक सिटी बैंक की एक महिला कर्मचारी की नौकरी चली गई। दरअसल, उस पर यहूदी विरोधी पोस्ट करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आलोचना
सिटीग्रुप ने सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट डालने के मामले में अपनी पर्सनल बैंकर नोजिमा हुसैनोवा को हटा दिया है। इस पोस्ट में हिटलर द्वारा यहूदियों के नरसंहार का एक तरह से समर्थन किया गया था। गाजा में हालिया घटनाओं के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराने वाले इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

महिला कर्मचारी का ट्वीट
हुसैनोवा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘समझा जा सकता है कि हिटलर इन सबसे क्यों मुक्ति चाहता था।’ इस ट्वीट का मतलब निकाला जा रहा है कि नोजिमा उस प्रसंग का जिक्र कर रही थी, जिसमें हिटलर ने यहुदी समाज को चुन चुन कर मारने का आदेश दिया था। उनके यह ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। वहीं,  लोग सिटी बैंक पर भी भड़ास निकालने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों का भड़का गुस्सा
एक यूजर ने कहा कि क्या यही आपके कर्मचारी का रवैया यहुदी समाज के लिए हैं। जब लोग सोशल मीडिया पर नोजिमा को निशाना बनाने लगे तो बैंक भी हरकत में आया और जवाब में लिखा कि हम उचित कार्रवाई कर रहे हैं। बैंक इस तरह की हेट स्पीच का समर्थन नहीं करता है। बाद में सिटी बैंक ने बताया कि उन्होंने यहुदी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाली महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है।
 

 

जब सिटी बैंक ने अपनी महिला कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने बैंक की कार्रवाई की तारीफ की।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed