{"_id":"5cc211fdbdec222aaf37e241","slug":"christian-michel-legal-team-reached-the-un-india-charged-with-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन पहुंची मिशेल की लीगल टीम, भारत पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन पहुंची मिशेल की लीगल टीम, भारत पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Fri, 26 Apr 2019 01:31 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Christian Michel
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की ब्रिटिश लीगल टीम ने अपने मुवक्किल के भारत में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया है। मिशेल की लीगल टीम ने यएन से राहत की गुहार लगाई है। हालांकि, भारत ने उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
मिशेल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। उसके वकील ने संयुक्त राष्ट्र में दाखिल अपनी याचिका में कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार उनके मुवक्किल को परेशान कर रही हैं।
याचिका में मिशेल की जल्द रिहाई की गुहार लगाई गई है। पिछले साल दिसंबर में मिशेल को यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद से ही वह तिहाड़ जेल में है। यूएन में दाखिल याचिका में कहा गया कि भारत और यूएई के जांच अधिकारी अगस्ता वेस्टलैंड केस की जांच में मिशेल के साथ बुरा बर्ताव करने के साथ प्रताड़ित भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, तिहाड़ जेल में मिशेल को काफी बुरी दशा में रखा गया है और जांच अधिकारी मिशेल पर राजनीति से प्रेरित मनगढ़ंत बयान देने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर के 3,600 करोड़ रुपये के सौदे में मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका हाल में दिल्ली की एक अदालत ने खारिज कर दी थी। मिशेल ने ईस्टर के अवसर पर धार्मिक सभा में हिस्सा लेने की इच्छा जताई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मिशेल की जमानत याचिका का विरोध करने पर कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी।