फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese writer criticised China for Human Right Violation says it should break into ten pieces

पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है चीन, इसे दस टुकड़ों में टूटना चाहिए : चीनी लेखक

Fri, 05 Apr 2019 06:32 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, पेरिस
भाषा, पेरिस Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 05 Apr 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chinese writer criticised China for Human Right Violation says it should break into ten pieces
चीन को पूरी दुनिया के लिए खतरा करार देते हुए एक चीनी लेखक ने कहा है कि अगर यह आर्थिक महाशक्ति दस टुकड़ों में टूटती है तो यह मानवजाति के लिए बेहतर होगा । थियानमेन चौक पर हुए प्रदर्शन को लेकर ‘‘मैसकर’’ कविता लिखने के लिए जेल जा चुके चीनी लेखक लियाओ यिवु ने कहा कि अगर आर्थिक महाशक्ति टूटती है तो मानवता के लिए बेहतर होगा क्योंकि चीन पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है ।
विज्ञापन


‘‘बॅाल्स ऑफ ओपियम’’ नामक पुस्तक लिखने वाले यिवु ने कहा कि मेरा सपना है कि चीन दस हिस्सों या देशों में बंट जाये। क्योंकि चीन, जैसा आज है, वह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है । 
विज्ञापन


उनकी पुस्तक का प्रकाशन फ्रांस में हुआ है और चीन में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस पुस्तक में थियानमेन नरसंहार के पीड़ितों की कहानी बयां की गई है। बीजिंग के थियानमेन चौक पर 1989 में प्रदर्शन कर रहे हजारों लोकतंत्र समर्थकों की सेना ने हत्या कर दी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नरसंहार को ‘‘चार जून की घटना’’ के रूप में भी जाना जाता है जो चीन के इतिहास में एक बड़ा धब्बा है । बर्लिन में 2011 से निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे लियाओ ने कहा कि चीन लौटना मेरे लिए बड़ी चिंता नहीं है । मैं अपने गृह प्रदेश सिचुआना जाना चाहूंगा....जब वह आजाद हो जाएगा । तब लौटकर मुझे प्रसन्नता होगी ।’ 

कवि और संगीतकार लियाओ चीन के गरीबों के जीवन की रिपोर्टिंग कर चुके हैं और कैद में उन पर अत्याचार किया गया था। मानवाधिकार समूहों के अनुसार पुलिस ने रिहा किये जाने पर उन्हें प्रताड़ित किया था। 

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में देश में बढ़ते तानाशाही शासन को लेकर बहुत निराश हैं । उन्होंने कहा कि 30 साल पहले हमने सोचा कि हम लोकतंत्र की तरफ बढ़ सकते हैं। आज सबकुछ धन अर्जित करने के लिए है ।


लियाओ ने कहा कि पश्चिमी देशों में से हर एक ने (थियानमेन) नरसंहार के बाद चीन की आलोचना की थी। अब सभी उसके साथ व्यापार करने के लिए लड़ते हैं जबकि वहां लोगों को गिरफ्तार करना और मारना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed