फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Woman Risks Children Lives On AC Unit To Upset Husband During Argument news in hindi

China: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने बच्चों को 23वीं मंजिल पर खिड़की के बाहर एसी पर बिठाया, दमकल ने बचाया

Sat, 19 Oct 2024 11:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 19 Oct 2024 11:48 AM IST
सार

यह अभी तक पता नहीं पाया कि दंपती के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। पास के एक निवासी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर फायर फाइटिंग की टीम मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचा लिया।

विज्ञापन
Chinese Woman Risks Children Lives On AC Unit To Upset Husband During Argument news in hindi
चीन में महिला ने 23वीं मंजिल पर खिड़की के बाहर एसी पर बिठाया - फोटो : X/ Jacobson (videoGrab)

विस्तार

सेंट्रल चीन में पति से झगड़ा करने के बाद एक महिला ने उसे परेशान करने के लिए अपने दो छोटे बच्चों को 23वीं मंजिल के अपार्टमेंट के बाहर एयर कंडीशन पर बिठा दिया। यह घटना 10 अक्तूबर की है। हेनान प्रांत के लुओयांग में जब पड़ोसियों ने बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे अपने घरों से बाहर गए। उनमें से कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। बच्चों ने सेफ्टी गियर नहीं पहन रखा था। इस दौरान महिला अपने पति को बच्चों के पास जाने नहीं दे रही थी।
विज्ञापन


लड़की रो रही थी, जबकि उसका भाई शांत बैठा था। हालांकि, यह अभी तक पता नहीं पाया कि दंपती के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। पास के एक निवासी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर फायर फाइटिंग की टीम मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचा लिया। स्थानीय महिला एवं बाल संघ के एक अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला को सजा मिलेगी या नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को 55 मिलियन लोगों ने देखा।
विज्ञापन


यूजर ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा, "एक मां को अपने बच्चों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन उसने अपने बच्चों को खतरे में डाल दिया। वह मां बनने के योग्य नहीं है।" एक दूसरे यूजर ने कहा, "अब कोई घटना घट जाती तो उससे ज्यादा पछतावा किसी को नहीं होता। इतना बड़ा कदम क्यों उठाया गया। शांत हो जाए, अगर आप उनके साथ रहना नहीं चाहते तो उन्हें तलाक दे दें।" एक अन्य यूजर ने कहा, "यह महिला पागल है। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed