{"_id":"68e512362896244fc50bb7f6","slug":"chinese-weapons-performed-exceptionally-well-during-conflict-with-india-pak-general-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान चीन कर रहा था पड़ोसी देश की मदद, PAK जनरल ने ही खोल दी पोल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान चीन कर रहा था पड़ोसी देश की मदद, PAK जनरल ने ही खोल दी पोल
Tue, 07 Oct 2025 06:44 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:44 PM IST
सार
India-Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने माना है कि मई में भारत के साथ चले चार दिन के सैन्य संघर्ष में चीन उसकी मदद कर रहा था। आईएसपीआर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधीर ने दावा किया कि चीनी हथियारों का प्रदर्शन 'असाधारण' रहा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- डीडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पहली बार माना है कि भारत के साथ चार दिन चले सैन्य संघर्ष में चीन उनकी मदद कर रहा था। चौधरी ने दावा किया है कि मई में भारत के साथ हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के दौरान तैनात की गई चीनी हथियार प्रणालियों ने 'असाधारण' प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: बलूच विद्रोहियों ने फिर बनाया जाफर एक्सप्रेस को निशाना, विस्फोट के बाद कई डिब्बे पटरी से उतरे
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की थी। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल थे। इन हमलों में कई आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियां भारतीय सेना के तेज हमलों को रोकने में नाकाम साबित हुए थे। इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने संघर्षविराम की गुहार लगाई, तब जाकर दोनों देशों ने दस मई को समजौते पर पहुंचकर संघर्षविराम को समाप्त किया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक जनरल चौधरी ने यह बयान ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में दिया। यह इंटरव्यू पिछले हफ्ते लिया गया था और सोमवार को प्रसारित हुआ।