फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese President Xi inspects combat readiness of troops stationed along India China border in eastern Ladakh

LAC Row: गुपचुप कोई साजिश रच रहा चीन! सीमा विवाद के बीच जिनपिंग ने की सैनिकों से बात

Fri, 20 Jan 2023 03:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 03:56 PM IST
सार

आधिकारिक मीडिया में दिखाए गए वीडियो के अनुसार, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और पीएलए के कमांडर-इन-चीफ शी ने सैनिकों को अपने संबोधन में बताया कि कैसे क्षेत्र लगातार बदल रहा है और इसका सेना पर प्रभाव कैसे पड़ा है। 

विज्ञापन
Chinese President Xi inspects combat readiness of troops stationed along India China border in eastern Ladakh
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्वी लद्दाख के पैंगॉन्ग झील के पास साल 2020 की हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव है। हाल ही में उसने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना तत्काल हस्तक्षेप के बाद उसे मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में इस बात की आशंका है कि चीन फिर से घुसपैठ की साजिश कर सकता है। इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की है और उनकी युद्ध की तैयारियों का जायजा लिया है। आधिकारिक मीडिया ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

संबोधन में बोले जिनपिंग- सीमा क्षेत्र लगातार बदल रहा
शी ने यहां पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) मुख्यालय से शिनजियांग सैन्य कमान के तहत खंजराब में सीमा पर रक्षा स्थिति को लेकर सैनिकों को संबोधित किया। आधिकारिक मीडिया में दिखाए गए वीडियो के अनुसार, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और पीएलए के कमांडर-इन-चीफ शी ने सैनिकों को अपने संबोधन में बताया कि कैसे सीमा क्षेत्र लगातार बदल रहा है और इसका सेना पर प्रभाव कैसे पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शी ने सीमा सैनिकों से उनकी सीमा पर गश्त के बारे में पूछा
रिपोर्ट में कहा गया है, वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने उनकी लड़ाकू तत्परता का निरीक्षण किया। सैनिकों में से एक ने जवाब दिया कि वे अब सीमा की 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। शी ने उनकी स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वे दुर्गम इलाके में ताजी सब्जियां प्राप्त करने में सक्षम हैं। आधिकारिक मीडिया ने बताया कि शी ने सीमा सैनिकों से उनकी सीमा पर गश्त और प्रबंधन कार्य के बारे में पूछा। उन्होंने सीमा पर रक्षा करने वाले कुछ सैनिकों को सम्मानित भी किया और उन्हें अपने प्रयासों को जारी रखने और योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


भारत और चीन के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच 17 दौर की वार्ताएं
पूर्वी लद्दाख वह इलाका है, जहां 5 मई 2020 को पैंगोंग क्षेत्र में हिंसक भारतीय सेना से हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से सीमा पर गतिरोध चल रहा है। दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध को लेकर 17 दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता आयोजित की गईं, लेकिन कई मुद्दों के समाधान में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed