फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Nationals suspected of Illegal activities in Nepal 22 arrested news in hindi

नेपाल: 22 चीनी नागरिकों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 28 Apr 2022 10:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Apr 2022 10:50 PM IST
सार

कुछ दिन पहले हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
Chinese Nationals suspected of Illegal activities in Nepal 22 arrested news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल में अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कम से कम 22 चीनी नागरिकों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आव्रजन विभाग ने चीनी नागरिकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विभाग के सूचना अधिकारी अंजन नुपाने ने कहा कि बिजनेस वीजा पर नेपाल आने के बाद यहां अवैध गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 चीनी नागरिकों में से 21 के पास बिजनेस वीजा था और एक नागरिक के वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। नुपाने ने कहा कि कुछ दिन पहले हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर उपस्थित होंगे। हालांकि, इस मामले में उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उस चीनी नागरिक को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके वीजा की अवधि समाप्त हो गयी है।
विज्ञापन


भारत से नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, नेपाल में होगी बिजली कटौती
भारत से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण नेपाल जल्द ही अपने औद्योगिक गलियारों की बिजली काट सकता है। नेपाल बिजली प्राधिकरण के उप-प्रबंध निदेशक-योजना प्रदीप ठिके ने कहा कि अभी नेपाल को भारत से सिर्फ 100 मेगावॉट बिजली मिल रही है जबकि मांग 400 मेगावॉट की है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास 300 मेगावॉट बिजली की कमी है क्योंकि हमें भारत से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही, वह खुद बिजली संकट से गुजर रहा है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे नेपाल के तीन औद्योगिक गलियारों बीरगंज, बिराटनगर और भैरवा में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होगी। इससे मुख्यत: बड़े उद्योगों पर असर पड़ेगा, छोटे उद्योगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। ठिके ने कहा कि डेढ़ माह बाद, बारिश का मौसम आने पर हालात सुधरेंगे और नेपाल भारत को बिजली निर्यात करने की स्थिति में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed