फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese embassy launched an online visa system for Indians making document submission easier

India-China Ties: चीनी दूतावास ने भारतीयों के लिए लॉन्च किया ऑनलाइन वीजा सिस्टम, दस्तावेज जमा करना होगा आसान

Mon, 22 Dec 2025 11:07 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 22 Dec 2025 11:07 PM IST
सार

चीन ने भारत के साथ संबंध को ठीक करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ‘चाइना ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम’ शुरू किया है। इसके तहत भारतीय नागरिक टूरिस्ट, बिजनेस, स्टूडेंट और वर्क वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chinese embassy launched an online visa system for Indians making document submission easier
भारत चीन झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने अब भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ‘चाइना ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम’ लॉन्च किया है। इसके तहत अब भारतीय नागरिक चीन के लिए वीजा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे पहले की तरह भारी कागजी कार्यवाही और व्यक्तिगत तौर पर दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। शेनझेन स्थित चीनी ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (जीबीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट वीचैट पर बताया कि यह सेवा 22 दिसंबर, 2025 से आधिकारिक रूप से शुरू होगी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली के तहत अब आवेदक 'वीजा फोर चाइना' वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट भी तय कर सकते हैं। यह सुविधा टूरिस्ट (एल), बिजनेस (एम), स्टूडेंट (एक्स) और वर्क (जेड) वीजा के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukarine War: रूस के भीतर यूक्रेन का बड़ा हमला, तेल टर्मिनल से लेकर जेट और जहाजों को बनाया निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


नई प्रणाली के क्या हैं फायदे?
रिपोर्ट की माने तो इस नई प्रणाली के तहत अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से दूतावास जाने की जरूरत केवल बायोमेट्रिक के लिए होगी। आवेदन की स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। इतना ही नहीं शुल्क का भुगतान  यूनियनपे के जरिए आईएनआर में किया जा सकता है, जिससे विदेशी मुद्रा के अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके। हालांकि, चीनी दूतावास की अंग्रेजी वेबसाइट पर अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


बता दें कि यह कदम भारत-चीन संबंधों को सामान्य करने की दिशा में उठाए गए हालिया प्रयासों का हिस्सा है। इसके तहत पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने कई कदम उठाए हैं, जैसे कि भारत ने चीनी पेशेवरों के लिए बिजनेस वीजा प्रक्रिया तेज की। जुलाई में भारत ने चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करना फिर से शुरू किया। इसके बाद अक्तूबर में दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू हुईं।

ये भी पढ़ें:- कौन हैं मोतालेब सिकदर?: उस्मान हादी की तरह हमलावरों ने सिर में मारी गोली, जानें कैसे हमले को दिया गया अंजाम

भारत और चीन के संबंध

गौरतलब है कि भारत और चीन के संबंध बीते कुछ वर्षों से बहुत ज्यादा अच्छे नहीं रहे। वहीं मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य गतिरोध के कारण चीन के नागरिकों को भारत में वीजा जारी करना बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब चार साल से अधिक के सैन्य गतिरोध के बाद दोनों देशों ने धीरे-धीरे रिश्तों को सामान्य करने के कई कदम उठाए हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed