फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese 'dissident' naval officer enters Taiwan by speedboat

China Taiwan Row: चीन के पूर्व नौसेना अधिकारी ने ताइवान को चौंकाया, स्पीड बोट की मदद से ताइपे के करीब पहुंचा

Tue, 11 Jun 2024 08:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 11 Jun 2024 08:27 PM IST
सार

China Taiwan Row: खुद को चीन की नौसेना का पूर्व अधिकारी बताने वाले एक शख्स ने ताइवान की नौसेना को हैरान कर दिया। दरअसल, यह शख्स ताइवान की राजधानी ताइपे के करीब अपनी स्पीड बोट की मदद से पहुंच गया।

विज्ञापन
Chinese 'dissident' naval officer enters Taiwan by speedboat
चीन और ताइवान झंडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच तनातनी की खबरें जग-जाहिर हैं। चीन लगातार ताइवान के समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है और लगातार इस इलाके पर अपना दावा ठोक रहा है। इस बीच खुद को चीन की नौसेना का पूर्व अधिकारी बताने वाले एक शख्स ने ताइवान की नौसेना को हैरान कर दिया। दरअसल, यह शख्स ताइवान की राजधानी ताइपे के करीब अपनी स्पीड बोट की मदद से पहुंच गया।
विज्ञापन


स्पीड बोट से एक नौका को मारी टक्कर
ताइवान में घुसने की कोशिश कर रहे चीन के तथाकथित पूर्व नौसेना कैप्टेन ने अपना नाम रुआन बताया। रुआन को ताइपे से 11 किलोमीटर दूर तामसुई की खाड़ी में देखा गया है। ताइवान के कोस्ट गार्ड के अनुसार ताइपे के करीब तामसुई नदी में प्रवेश करने के बाद संदिग्ध चीनी नागरिक ने अपनी स्पीड बोट से एक नौका को टक्कर मार दी। रुआन ने दावा कि है कि वह चीन का पूर्व नौसेना कैप्टेन रहा है। रुआन ने आगे बताया कि उसने एक दिन पहले चीन के फुजोऊ से ताइवान के लिए सफर शुरू किया था। ताइवान कोस्ट गार्ड का कहना है कि नाव में किसी भी तरह का खाद्य और पेय पदार्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन


रुआन ने ताइवान के अधिकारियों को बताई ये बातें
ताइवान के कोस्ट गार्ड के अनुसार रुआन ने बताया कि उसे चीन के अधिकारियों की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा और इस वजह से उसने ताइवान की तरफ भागने का मन बनाया। रुआन पर ताइवान के कई कानूनी नियमों को तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान में हर कोई हैरान
चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव के बीच ऐसी हरकत से हर कोई हैरान है। इस घटना को लेकर ताइवान के रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू का कहना है कि ये चीन की सोची समझी रणनीति हो सकती है। इस बीच ताइपे के मेयर होउ यू यी ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध चीनी नागरिक ताइपे से मजह 10 मिनट की दूरी पर था। मेयर ने कहा ‘राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह घटना दर्शाती है कि तटरक्षक बल को प्रभावी ढंग से प्रबंधित नहीं किया गया था।’

बता दें कि ताइवान के क्षेत्र में चीन की दखलअंदाजी का ताइपे के शीर्ष नेताओं द्वारा लगातार कड़ा विरोध किया जाता रहा है। चीन ताइवान पर लगातार अपना दावा ठोकता रहा है और इसे हर हाल में बलपूर्वक हासिल करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed