फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Capital Beijing faces heavy pollution as end of fall and industrialisation creates Smog AQI dangerous level

चीन: दिवाली नहीं, फिर भी बीजिंग में बेतहाशा प्रदूषण, दृश्यता 200 मीटर से भी कम, कई हाईवे बंद, जानें क्या है वजह

Fri, 05 Nov 2021 01:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 05 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

चीन की राजधानी बीजिंग में सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए फैक्ट्रियों को बंद करने के अलावा बच्चों को सुरक्षित रखने के लिहाज से स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी। 

विज्ञापन
Chinese Capital Beijing faces heavy pollution as end of fall and industrialisation creates Smog AQI dangerous level
चीन की राजधानी बीजिंग में कई ऊंची इमारतें प्रदूषण की घनी धुंध की वजह से नजर ही नहीं आईं। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत की राजधानी दिल्ली शुक्रवार को प्रदूषण की वजह से धुंध की घनी चादर से ढकी नजर आई। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पर पीएम 2.5 कणों का स्तर 700 से 900 के बीच रहा। जबकि एक्यूआई का सुरक्षित स्तर 25 से 70 के बीच माना जाता है। हालांकि, जहां भारत में बढ़े वायु प्रदूषण के पीछे दिवाली में पटाखों के फोड़े जाने को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, वहीं चीन की राजधानी बीजिंग में न तो दिवाली मनी और न ही पटाखे फूटे। इसके बावजूद यहां प्रदूषण की घनी चादर ने पूरे शहर को घेर लिया। 
विज्ञापन


बीजिंग में गुरुवार को आलम यह रहा कि कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) 200 मीटर से भी कम रही। इसके चलते राजधानी से लगने वाले कई हाईवे को बंद कर दिया गया। इसके अलावा सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए फैक्ट्रियों को बंद करने के अलावा बच्चों को सुरक्षित रखने के लिहाज से स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी। 
विज्ञापन


क्या रही बीजिंग में बढ़े प्रदूषण की वजह?
चीन की राजधानी में प्रदूषण का स्तर यह था कि सबसे ऊंची बिल्डिंग का शिखर प्रदूषण के धुएं में ही खो गया। प्रदूषण के इस बढ़े स्तर की वजह बीजिंग-तियांजिन-हेबेई क्षेत्र में औद्योगिकरण का बढ़ता बोझ है। हर साल सर्दी की शुरुआत से पहले इस क्षेत्र में भारी स्मॉग देखा जाता है। खासकर उन दिनों में जब हवा नहीं चलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजिंग में आज सुबह एक्यूआई 250 के करीब पहुंच गया। यह हाल तब हैं, जब चीनी सरकार ने राजधानी में बड़े-बड़े एयर प्यूरिफायर और प्यूरिफाइंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। अब अगले हफ्ते तक साइबेरिया से आने वाली ठंडी हवा से बीजिंग को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed