मिशन: अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो
चीन के सरकारी सीसीटीवी ग्रुप ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया। इसके कुछ मिनट बाद, तकनीशियनों का एक दल ‘कैप्सूल’ को खोलता दिखा, जो एकदम ठीक हालत में दिख रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये तीनों अंतरिक्ष यात्री गुरुवार सुबह अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे। चीन के सरकारी सीसीटीवी ग्रुप ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया। इसके कुछ मिनट बाद, तकनीशियनों का एक दल ‘कैप्सूल’ को खोलता दिखा, जो एकदम ठीक हालत में दिख रहा था।
चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 17 सितंबर को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया था। वहां, पहुंचने के बाद इन्होंने एक 10-मीटर (33-फुट) का एक ‘मैकेनिकल आर्म’ वहां तैनात किया था और राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शी जिनपिंग के साथ एक वीडियो कॉल पर बात की थी।
जिनपिंग सरकार ने अभी न तो अंतरिक्ष यात्रियों के अगले समूह के नामों की घोषणा की है और न ही ‘शेनझोउ-13’ के प्रक्षेपण की तारीखों का ऐलान किया है। चीन ने 2003 से अभी तक 14 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा है। वह पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला केवल तीसरा देश बन गया है।
After a super-heated plunge from space, China’s Shenzhou 12 crew capsule has deployed a parachute for the final descent to the Gobi Desert in northwestern China.
— Spaceflight Now (@SpaceflightNow) September 17, 2021
Three Chinese astronauts are coming back to Earth after three months in orbit.
Watch: https://t.co/Zz5mIhBqGX pic.twitter.com/jnGmArSo0N