{"_id":"5b25ae6c4f1c1bf66e8b88e8","slug":"yoga-day-program-for-the-first-time-in-sco-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग के एससीओ मुख्यालय में पहली बार हुआ योग दिवस कार्यक्रम","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
बीजिंग के एससीओ मुख्यालय में पहली बार हुआ योग दिवस कार्यक्रम
एजेंसी, बीजिंग
Updated Sun, 17 Jun 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
योग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) में शनिवार को पहली बार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही चीन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। चीन में लोग योग को काफी पसंद करते हैं। यहां प्रत्येक साल योग दिवस का आयोजन किया जाता है। हालांकि एससीओ मुख्यालय में पहली बार योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एससीओ के महासचिव राशिद अलीमोव के अलावा इस कार्यक्रम में चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले, उनकी पत्नी अमिता बंबावले और कई देशों के राजदूतों सहित चीन में योग को पसंद करनेवाले लोगों ने हिस्सा लिया। एससीओ में चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं। इस संगठन में भारत और पाकिस्तान पूर्णकालिक सदस्य के रूप में पिछले साल ही शामिल हुए हैं।