फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Xi Jinping will be more powerful than Mao 

माओ से अधिक शक्तिशाली होंगे शी जिनपिंग

Mon, 24 Oct 2016 04:48 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Mon, 24 Oct 2016 04:48 AM IST
विज्ञापन
Xi Jinping will be more powerful than Mao 
शी जिनपिंग - फोटो : Reuters
दुनिया की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी के नेताओं का सम्मेलन बीजिंग में सोमवार को हो रहा है। इस सम्मेलन से चीन के इतिहास की दिशा बदल सकती है। जनता की नजरों से दूर जिंस्की होटल में होने वाली बैठक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 400 शीर्ष कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में इस बात पर चर्चा होगी कि इस विशाल पार्टी को कैसे मैनेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


आधिकारिक शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक बैठक में पार्टी के अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लेकिन यह साफ नहीं है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण के लिए कैसी लड़ाई होने वाली है। 2012 में सत्ता संभालने के बाद से पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग अपने मुताबिक पार्टी पर नियंत्रण रखते हैं। उनके पास माओत्से तुंग के बाद किसी भी नेता की तुलना में ज्यादा ताकत है। उनके भ्रष्टाचार विरोधी अभियान ने पार्टी के संगठनात्मक चार्ट को बेकार कर दिया है। 
विज्ञापन


शी ने पार्टी को एक जादुई हथियार बताया है, जिसकी मदद से वह चीन के लिए अपने बड़े परिवर्तन के लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। वह इस आइडिया को अक्सर चीनी ड्रीम के रूप के रूप में प्रचारित करते रहते हैं। वहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में चीन की राजनीति के विशेषज्ञ एंथनी साएच का कहना है कि शी सिर्फ पार्टी को जरूरी मानते हैं। वह जो बदलाव चाहते हैं उसके लिए समाज या राज्य में यकीन नहीं रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed