फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Xi jinping to trump, Avoid words and deeds that could stoke North Korea tensions

शी जिनपिंग ने ट्रंप को किया फोन, कहा- उत्तर कोरिया पर बोलकर विवाद न बढ़ाएं

Sat, 12 Aug 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 12 Aug 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
Xi jinping to trump, Avoid words and deeds that could stoke North Korea tensions
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : Reuters

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच पैदा हुए तनाव के पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि शी जिनपिंग ने फोन कर ट्रंप से कहा कि उत्तर कोरिया के साथ जिस प्रकार का तनाव बना हुआ है, ऐसे में कुछ भी बोलकर उसे बढ़ाए नहीं। 

विज्ञापन


साथ ही चीनी राष्ट्रपति ने संयम बनाए रखने की बात भी कही है। शी जिनपिंग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चीन और अमेरिका दोनों ही कोरियन क्षेत्र में शांति चाहते हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हमले की चेतावनियों का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : कोरियाई आसमान पर अमेरिका के बमवर्षक विमान, हाई अलर्ट पर जापान
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को धमकी भरी चेतावनी दी। चेतावनी जारी करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर प्योंगयांग 'अविवेकपूर्ण' कार्रवाई करता है तो परमाणु हथियार संपन्न देश के खिलाफ सैन्य समाधान के इस्तेमाल की 'तैयारी' है।

नॉर्थ कोरिया पर हमले के लिए तैयार है US आर्मी : ट्रंप

Xi jinping to trump, Avoid words and deeds that could stoke North Korea tensions

उन्होंने यूएस पैसिफिक कमांड के ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें अमेरिकी वायु सेना के बमवर्षक बी-1बी लांसर्स की तस्वीरें दिखाई गयी हैं। ट्रंप ने ट्विटर पर अपने साढ़े तीन करोड़ फालोअर्स से कहा कि 'उत्तर कोरिया अगर अविवेकपूर्ण तरीके से काम करता है तो सैन्य समाधान पूरी तरह से तय हैं, और तैयारी है। उम्मीद है (उत्तर कोरियाई नेता) किम जोंग उन कोई दूसरा रास्ता तलाशेंगे।'

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने गुरुवार को उत्तर कोरिया को नये सिरे से चेतावनी जारी करते हुये कहा था कि प्योंगयांग ने अगर अमेरिका या उसके किसी सहयोगी पर हमला करने के बारे में सोचा तो उस देश के साथ ऐसी चीजें होंगी जिसके बारे में उसने 'कभी सोचा भी नहीं' होगा।

वहीं उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को ताक पर रख लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है। इस साल उत्तर कोरिया ने अब तक 12 बार परमाणु परीक्षण किए हैं। वहीं अमेरिका के चेतावनी देनी पर प्योंगयांग ने उसे हमले की धमकी देते हुए गुआम द्वीप को उड़ाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed