{"_id":"59ced26f4f1c1bb6538b4f94","slug":"xi-jinping-may-be-elected-for-second-term-for-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनपिंग दूसरी बार बन सकते हैं चीन के राष्ट्रपति, कम्यूनिस्ट पार्टी देगी कमान","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
जिनपिंग दूसरी बार बन सकते हैं चीन के राष्ट्रपति, कम्यूनिस्ट पार्टी देगी कमान
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Sat, 30 Sep 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
चीन में सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ने अगले महीने होने वाले महत्वपूर्ण कांग्रेस सम्मेलन के लिए 2,287 सदस्यों का चुनाव किया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अगले पांच सालों के लिए चीन की सत्ता सौंपने की तैयारी हो रही है। हालांकि इस दौरान उसके काम में सहयोग के लिए अधिकारियों के नए समूह का चुनाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 18 अक्तूबर से आयोजित होने वाले कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के 19वें राष्ट्रीय कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए सदस्यों का चुनाव कर लिया गया है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने पांच सालों के कार्यकाल में पार्टी, सरकार और सेना में सबसे शक्तिशाली नेता बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- चीन ने बदला पैंतरा, डोकलाम को पीछे छोड़ भारत के साथ चाहता है नई 'दोस्ती'
विज्ञापन
वहीं चीन की सत्ता के सभी केंद्रों पर अपनी पकड़ मजबूत करने वाले जिनपिंग को लेकर ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि वे सत्ता में दोबारा वापसी कर सकते हैं। वह पहले ही पार्टी के प्रमुख नेता घोषित किए जा चुके हैं। पार्टी में यह स्थिति इससे पहले केवल पार्टी के संस्थापक माओ जेडांग और उनके उत्तराधिकारी डेंग शियाओपिंग को हासिल हुई थी।
बता दें कि पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के तहत जिनपिंग ने पार्टी के ऊपर से लेकर नीचे तक हजारों कार्यकर्ताओं को या तो निकाल दिया या फिर सजा दी। इसकी वजह से उन्होंने बहुत लोगों को निशाना बनाकर भी पार्टी में अपनी स्थिति को मजबूत किया।