{"_id":"5707ad7f4f1c1bd75ac810d3","slug":"women-opens-emergency-exit-of-plane-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाना था टॉयलेट खोल दिया हवाई जहाज का आपातकालीन दरवाजा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
जाना था टॉयलेट खोल दिया हवाई जहाज का आपातकालीन दरवाजा
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Fri, 08 Apr 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Youtube Grab
विमान में पहली बार यात्रा करने वाली एक महिला ऐसे अनुभव से रू-ब-रू हुई, जिसे वह कभी दोहराना नहीं चाहेगी। चाइना साउदर्न एयरलाइन के विमान में यात्रा कर रही पचास वर्षीय महिला ने टायलेट के दरवाजे की जगह आपातकालीन निकास के दरवाजे को खोल दिया। गनीमत यह रही कि उस समय विमान ने चोंगिंग एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरी थी। सिर्फ दरवाजे ही बंद किए गए थे।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, काफी देर से टायलेट के बाहर खड़ी होकर महिला इंतजार कर रही थी, लेकिन अंदर गया शख्स नहीं निकल रहा था। महिला से जब रहा नहीं गया तो उसने आपातकालीन दरवाजे को यह सोचकर खोल दिया कि शायद यहां दूसरा टायलेट हो। विमान शेंनजेन जा रहा था। आपातकालीन दरवाजा खुलने से विमान यात्रियों में खलबली मच गई। क्रू को छानबीन के बाद जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने यात्रियों को शांत करवाया।
विज्ञापन
महिला की इस गलती के कारण विमान दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका। गुस्साए यात्रियों ने चीनी सोशल मीडिया वाइबो में जमकर अपने गुस्से का इजहार किया। खबरों के मुताबिक, महिला को पूछताछ के लिए पुलिस के पास भी भेजा गया, क्योंकि चीन में विमान के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन अपराध के दायरे में आता है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में चीन में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब यात्रियों ने गलती से आपातकालीन दरवाजे को खोल दिया।
विज्ञापन