फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   woman offers her house for searching her dog

'मेरा कुत्ता खोज कर लाओ... बदले में चार करोड़ ले जाओ'

Wed, 03 Jun 2015 01:09 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
woman offers her house for searching her dog

बीजिंग में इन दिनों बेरोजगार लोग एक खास कुत्ते की खोज में लगे हैं। ये कुत्ता उन्हें चार करोड़ की जायदाद का मालिक बना सकता है। जी हां, बीजिंग की एक महिला अपने पालतू कुत्ते के खो जाने से इतनी व्याकुल है कि उसने खोजने वाले को अपनी चार करोड़ की प्रॉपर्टी देने का ऐलान किया है। एक कुत्ते के बदले चार करोड़ पाने की लालसा में बीजिंग के हजारों लोग इस खास कुत्ते की खोज में जुट गए हैं।

विज्ञापन


बीजिंग यूथ डेली की खबर के मुताबिक बीजिंग में अकेली रहने वाली 70 वर्षीय लीयू अपने कुत्ते से बहुत प्यार करती है। कुत्ता की लीयू का असली हमदर्द बताया जाता है। एकाएक लीयू का कुत्ता गुमशुदा हो गया। अब कुत्ते को वापस पाने के लिए लीयू अपनी करोड़ो की प्रॉपर्टी तक कुर्बान करने को तैयार है।
विज्ञापन


उसने अपने आस पास के इलाकों में कुत्ते की तस्वीर के साथ पोस्टर लगवा दिए हैं और इस बात का वादा किया है कि जो कोई भी इसे ढूंढ कर लाएगा वह उसे अपनी चार करोड़ रुपए की प्रॉपटी पुरस्कार में दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी कुत्तों को लेकर पह‌ुंच रहे दावेदार

woman offers her house for searching her dog

एक तरफ इस बड़े इनाम की वजह से लीयू के कुत्ते के मिलने की संभावना बढ़ी है दूसरी तरफ लोग फर्जी कुत्ते लेकर भी लीयू के पास पहुंच रहे हैं।

पोस्टर लगाने के बाद लीयू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हर दिन उसे लोगों के कई फोन आ रहे हैं जो कुत्ते को ढूंढ लेने का दावा करते हैं पर अफसोस कि हर बार वह गलत कुत्ता ही ढूंढ कर लाते हैं। यहां तक की कुछ लोग तो जायदाद हड़पने के चक्कर में कुत्तों का हुलिया बदल कर लीयू के कुत्ते जैसा बना कर ले आते हैं।

क्या मिल पाएगा लीयू का कुत्ता

woman offers her house for searching her dog

लीयू की दिल छू लेने वाली यह खोज दिन ब दिन दिल तोड़ने वाली असफल कोशशि में बदलती नजर आ रही हैं।रोज दर्जनों लोग अजीबोगरीब कुत्ते लेकर उसके घर पहुंच जाते हैं और पुरस्कार की मांग करते हैं। लीयू और उसके रिश्तेदार इस मुहिम से परेशान हो चुके हैं।

लीयू का कहना है कि कहीं पैसा पाने की होड़ में उसके असली कुत्ते के साथ कोई कुछ बुरा न कर बैठे। लोगों के रवैये से परेशान हो कर लीयू के भतीजे का कहना है,''हम उल्टे सीधे फोन कॉल से तंग आ चुके हैं और अब कुत्ते की इस खोज को बंद करने का सोच रहे हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed