{"_id":"576a54dc4f1c1bcb63b487bd","slug":"when-man-watched-a-porn-in-public-bus-with-full-volume","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बस में ही पोर्न देखने लगा यह शख्स ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
जब बस में ही पोर्न देखने लगा यह शख्स
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Sanghaidaily
पोर्न देखना व्यक्ति का प्राइवेट मामला होता है, लेकिन चीन के एक शहर से शर्मनाक घटना सामने आई है। चीन के वुहान में बस नंबर 757 में एक व्यक्ति पूरे 20 मिनट तक फुल वॉल्यूम में पोर्न देखता रहा। इस बीच सभी यात्री काफी असहज महसूस करते रहे, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
यह व्यक्ति जेइफैन्ग अवेन्यू के पास से बस में चढ़ा और सभी यात्रियों को नजरअंदाज करते हुए अपने प्लेयर में पोर्न देख्ाने लगा। उसकी यह हरकत देखते हुए पास में बैठी एक महिला यात्री अपनी सीट से उठ गई। झांग नाम के एक यात्री ने बताया कि बस में कई यात्री बैठे थे, लेकिन किसी ने भी उससे कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
वह जियांघांसी रोड पर उतर गया। वहीं बस कंपनी का कहना है कि वह व्यक्ति निगरानी कैमरे की जद से काफी दूर बैठा था। पुलिस के मुताबिक पब्लिक में इस तरह की अश्लील हरकत करना दंडनीय अपराध है। पुलिस का यह भी कहना है कि यात्रियों को उसे रोकना चाहिए था, पुलिस को कॉल करनी चाहिए थी। यहां तक की बस ड्राइवर भी उसे रोकने के लिए कह सकता था। हालांकि आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन