फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Washington: China's State Councillor Yang Jiechi on first official US visit in Trump era

ट्रंप से रिश्ते सुधारने में लगा चीन, शीर्ष राजनायिक को भेजा अमेरिका

Mon, 27 Feb 2017 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
Washington: China's State Councillor Yang Jiechi on first official US visit in Trump era
- फोटो : getty

दक्षिण चीन सागर के कारण उत्पन्न हुए चीन-अमेरिका के बीच तनाव को कम करने के लिहाज से चीन के शीर्ष राजनायिक अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद चीन के शीर्ष डिप्लोमैट की यह पहली यात्रा है।

विज्ञापन


सोमवार से शुरू हो रही इस यात्रा का मकसद पूर्व एशिया में बढ़ रहे तनाव को कम करना व व्यापार संबंधों को सुधारना है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने बताया कि, स्टेट 'काउंसलर यांग जिएची आज से दो दिन के लिए वाशिंगटन में रहेंगे। जिएची वहां ट्रंप प्रशासन से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चीन-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।'
विज्ञापन


आपको बता दें कि यांग जिएची चीन के वरिष्ठ राजनायिकों में से एक हैं। यांग जिएची वाशिंगटन में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके हैं। दरअसल चीनी राजनायिक की यात्रा इसलिए भी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि पहले विरोध करने के बाद अब अमेरिका चीन की 'वन चाइना' अर्थात एक चीन नीति का समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की इस नीति के तहत चीन, ताइवान को खुद का हिस्सा बताता है। गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ 10 फरवरी को टेलीफोन पर बातचीत के बाद ट्रंप ने चीन की वन चाइना नीति का समर्थन किया था। हालांकि भविष्य में चीन-अमेरिका के रिश्ते कैसे रहते हैं इस बात पर अभी भी संदेह बना हुआ है।


ज्ञात हो कि ट्रंप ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पर चीटिंग करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने चीन को दक्षिण चीन सागर में उत्पन्न विवाद के लिए भी जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि अब देखना है कि क्या चीनी राजनायिक की अमेरिका यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में जम चुकी बर्फ पिघलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed