फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Vietnam moves rocket launchers into disputed South China Sea

साउथ चाइना सी: चीन की तरफ वियतनाम ने ताने रॉकेट लॉन्चर

Wed, 10 Aug 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Vietnam moves rocket launchers into disputed South China Sea
- फोटो : file photo

दक्षिण चीन सागर पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अब वियतनाम ने चीन की गतिविधियों को निशाना बनाते हुए मोबाइल रॉकेट लॉन्चर तैनात कर दिए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स की खबर के मुताबिक वियतनाम के रॉकेट लॉन्चर चीनी सैन्य गतिविधियों और उसके रनवेज को जवाब देने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन


साउथ चाइना सी के समुद्री व्यापार मार्ग पर चीन का अपना दावा है। पश्चिम के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक विवादित इलाके के द्वीपों पर हनोई से रॉकेट लॉन्चर भेजे गए हैं। वियतनाम ने स्प्रैटली आइलैंड पर पांच ठिकानों पर रॉकेट लॉन्चर तैनात कर चीन को जवाब देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


वियतनाम के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव युद्ध की शक्ल ले सकता है। वियतनाम के लिए अच्छी बात यह है कि उसके रॉकेट लॉन्चरों पर हवाई निगरानी नहीं हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम अपनी आत्मरक्षा के लिए किसी भी वक्त ऐसा कदम उठा सकते हैं'

Vietnam moves rocket launchers into disputed South China Sea

फिलहाल लॉन्चरों को तैयार किया जा रहा है, खबर है कि उन्हें तीन-चर दिनों में हथियारों से लैस किया जाएगा। खुफिया जानकारी को वियतनाम के विदेश मंत्री ने बेबुनियाद ठहराया है।

इससे पहले वियतनाम के रक्षा मंत्री जून में इस बात के संकेत दे चुके हैं कि स्प्रैटली द्वीप पर उनके पास रॉकेट लॉन्चर तैनात करने के अधिकार हैं। रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल नग्युयेन ची विन्ह ने मीडिया को बताया था कि आत्मरक्षा और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए वह किसी भी वक्त ऐसा कदम उठा सकते हैं।

जानकारों की मानें तो वर्षों बाद वियतनाम ने बेहद अहम कदम उठाया है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत से चीन के खिलाफ आए फैसले से वियतनाम को बल मिला है। हालात फिलहाल तनावपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed