{"_id":"5952e4ef4f1c1b463c8b47af","slug":"us-using-india-as-a-pawn-says-global-times-amid-modi-trump-bonhomie","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बेचैन चीन, कहा- भारत का इस्तेमाल कर रहा अमेरिका","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बेचैन चीन, कहा- भारत का इस्तेमाल कर रहा अमेरिका
एजेंसी/ इस्लामाबाद/बीजिंग
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
मोदी-ट्रंप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गर्मजोशी से पाकिस्तान और चीन का मीडिया बौखला गया है। पाक अखबारों ने जहां इस मुलाकात को फीका बताया, वहीं चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि अमेरिका सिर्फ एक उपकरण की तरह भारत का उपयोग कर रहा है, उसने सुरक्षा परिषद में भारत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है।
विज्ञापन
चीन की कम्युनिस्ट सरकार के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने एक लेख में कहा है कि भारत खुश हो सकता है कि वह अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी बन रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि यह अमेरिकी चाल है, वह भारत का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
अखबार ने खीज निकालते हुए कहा है कि अमेरिका ने भारत के लिए सुरक्षा परिषद में कभी भी ठोस दावेदारी नहीं की है। लेख के मुताबिक - ‘अमेरिका द्वारा चीन के खिलाफ भारत का इस्तेमाल के संकेत इसी बात से लग गए थे जब अमेरिका ने कहा था कि भारत हमारा सच्चा दोस्त है।’
विज्ञापन
पाक अखबार ‘डॉन’ ने मोदी की अमेरिका यात्रा की तुलना बराक ओबामा के समय हुई यात्रा से की। अखबार ने कहा कि व्हाइट हाउस में इस बार मोदी की चमक बराक ओबामा के समय की गई यात्रा की तुलना में फीकी रही।
अखबार के मुताबिक, मोदी की पिछली यात्रा के वक्त राष्ट्रपति बराक ओबामा खुद उन्हें मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक पर लेकर गए थे, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखा। पाक अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ और ‘नवा-ए-वक्त’ ने एच-1 बी वीजा पर भारत अमेरिका के बीच कोई खास डवलपमेंट दिखाई नहीं देने पर फोकस किया है।
चीन के लिए चिंता का विषय यह मुलाकात
अमेरिकी अखबारों ने मोदी और ट्रंप की मुलाकात को लेकर फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने कहा है कि मोदी और ट्रंप दोनों ही नेता चीन को आड़े हाथों लेते रहे हैं, ऐसे में दोनों की मुलाकात चीन के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
अमेरिका के एक और बड़े अखबार ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने कहा कि मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन इस मुलाकात से किसे क्या हासिल होता है यह आगामी वक्त ही बताएगा। उधर, ‘सीएनएन’ के मुताबिक ट्रंप प्रशासन इस मुलाकात को जिस तरह से ऐतिहासिक बनाने की कोशिश कर रहा है उससे लगता है कि इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।