{"_id":"5952b6c34f1c1bd2418b4633","slug":"131498592963-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी पर टिप्पणी और भाजपाई से मारपीट में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी पर टिप्पणी और भाजपाई से मारपीट में मुकदमा
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी-योगी पर टिप्पणी और भाजपाई से मारपीट में मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ईदगाह पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मियां की सराय निवासी युवक के खिलाफ थाना देहली गेट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सोमवार को ईद के मौके पर शाहजमाल स्थित ईदगाह पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कैंप लगा था। आरोप है कि मियां की सराय निवासी मुद्दस्सिर नामक युवक ने कैंप में आकर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर पहलवान के साथ बदतमीजी और मारपीट की। आरोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
मीडिया में खबर आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में इसको लेकर आक्रोश है। मंगलवार को भाजपा नेता अख्तर पहलवान, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, राजेश यादव, शकील कोल, गुड्डा भारती आदि के साथ थाना देहली गेट पहुंचे और मुद्दस्सिर के खिलाफ तहरीर दी। अख्तर पहलवान ने युवक पर गाली- गलौज, बदतमीजी, मारपीट व मोदी एवं योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया हैं। एसओ देहली गेट ने मुकदमे की पुष्टि की है।