{"_id":"59a1ed9e4f1c1bf45a8b49b0","slug":"typhoon-hato-wreaks-again-havoc-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में दो दिन बाद फिर तबाही मचाने आया ‘हातो’ तूफान, 3 की मौत","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में दो दिन बाद फिर तबाही मचाने आया ‘हातो’ तूफान, 3 की मौत
एजेंसी, बीजिंग
Updated Sun, 27 Aug 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
हातो तूफान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित युनान प्रांत में हातो नामक तूफान के चलते आज कम से कम तीन लोग मारे गए और 13 अन्य लापता हो गए। प्रांतीय सिविल मामलों के विभाग के मुताबिक यहां बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने के चलते 64 जिलों में 4 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
Read Also: चीन में कहर बरपा रहा 2017 का सबसे भयंकर तूफान 'हातो', 12 की मौत
विज्ञापन
इनमें से करीब 8,400 लोगों को घरबार छोड़ना पड़ा है। 85 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। युनान ने इस आपदा से बचाव के लिए आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी हैं। इससे पहले बुधवार दोपहर को इस तूफान के चलते दक्षिण चीन में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हातो तूफान के चलते झुहाई शहर में सात लोगों की जबकि मकाओ में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। तूफान के कारण फुजयिान और गुआंगडोंग प्रांत में 45 मीटर प्रति सेकेंड से भारी बारिश हो रही है। दक्षिण-पूर्वी चीन में तूफान हातो ने दस्तक दी है।
हालांकि तूफान आने से पहले लोगों को चेतावनी दे दी गई थी। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। गुआंगडोंग और नाननिंग के बीच चलने वाली रेल सेवाओं को बुधवार सुबह 5 बजे से ही बंद कर दिया गया।
Read Also: भारत ने की भूकंप से बचने को अभ्यास की पेशकश, SCO देश सहमत, पाक-चीन भी शामिल
तूफान को देखते हुए प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चीन में इस साल का यह सबसे भयंकर तूफान है। इस साल यह 13वीं बार है जब चीन तूफान से प्रभावित हुआ है।