{"_id":"5bf8cb1ebdec22415e42ca62","slug":"two-people-killed-24-injured-in-china-factory-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की एक फैक्ट्री में धमाके से दो लोगों की मौत, 24 घायल","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन की एक फैक्ट्री में धमाके से दो लोगों की मौत, 24 घायल
भाषा, बीजिंग
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में एक फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक सरकारी दैनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह धमाका दोंगफेंग काउंटी के एक गांव में स्थित तियांगचेंग मशीनरी कंपनी में शुक्रवार को हुआ। इस धमाके में कम से कम 41 इमारतों के भी क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट हैं।
विज्ञापन
स्थानीय सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। एक अन्य दैनिक ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि धमाके से भीषण आग भी लग गई। राहत कार्य चल रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है।
विज्ञापन