{"_id":"59646abf4f1c1b0a378b492e","slug":"top-chinese-official-said-us-apologised-for-calling-president-xi-jinping-leader-of-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने चीनी राष्ट्रपति को बुलाया ताइवान का नेता, मांगी माफी ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
अमेरिका ने चीनी राष्ट्रपति को बुलाया ताइवान का नेता, मांगी माफी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गलती से ताइवान का नेता बुलाए जाने के लिए चीन से माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को एक शीर्ष चीनी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने शी जिनपिंग को गलत ढ़ग से ताइवान का नेता बुलाने के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
मामले में चीन के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गलती से ताइवान का नेता बुलाने की लिए वह माफी चाहते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बीजिंग में एक मीडिया ब्रीफिंग को बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी में जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद वाशिंगटन की ओर से यह वक्तव्य जारी किया गया।
विज्ञापन
साथ ही अमेरिका ने तकनीकी गलती के लिए खेद जताया है और उसमें सुधार किया है। बता दें कि ताइवान चीन के लिए एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है क्योंकि यह अपनी वन चाइन नीति के तहत अपना मुख्य हिस्सा मानता है।
विज्ञापन