धमाके की वजह से चीन का सुपरकंप्यूटर पर हुआ बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के तियांजिन शहर में गुरुवार को हुए जबरदस्त दोहरे धमाके के बाद दुनिया के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों में से एक ताइन्हे-1ए को बंद करना पड़ा। इस धमाके से सुपर कंप्यूटर और नेशनल सुपरकंप्यूटर सेंटर की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक धमाके ने सुपरकंप्यूटर के कार्यप्रणाली पर असर डाला। जिसकी वजह से इसको ऐतिहातन बंद करना पड़ा।हालांकि, इसके कुछ ही ऑपरेशन्स को बंद किया गया है।
सेंटर के डायरेक्टर लिउ गुआंगमिग ने बताया कि मजबूत और सुरक्षित कंप्यूटर रूम की वजह से सुपर कंप्यूटर और इसके डाटाबेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
कंप्यूटर सेंटर की इमारत भी क्षतिग्रस्त
लिउ और अन्य अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद सुरक्षा कारणों की से सुपरकंप्यूटर को मैनुअली बंद करना पड़ा था। गैरतलब है कि उत्तर चीन के तियांजिन शहर के एक गोदाम में गुरुवार की रात एक जबरदस्त धमाका हुआ।
इस गोदाम में खतरनाक रसायन रखे गए थे। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां से करीब एक किमी के दूरी पर स्थित सुपरकंम्यूटर सेंटर की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस धमाके अबतक 44 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
आपको बता दें कि धमाके की वजह से जिस सुपर कंप्यूटर ताइन्हे-1ए का बंद करना पड़ा वह दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटरों में से एक है। यह एक सेकेंड में 2.57 क्वाड्रिलियन ऑपरेशन्स करने में सक्षम है। 2010 में एक पत्रिका में प्रकाशित दुनिया के पांच सौ बेहतरीन सुपर कंम्यूटरों की सूची में इसने पहला स्थान हासिल किया था।