फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Successful landing of rocket in China

चीन: जमीन पर सीधे उतरने वाले रॉकेट का हुआ सफल परीक्षण

Thu, 01 Nov 2018 04:28 PM IST
बीजिंग, भाषा
बीजिंग, भाषा Updated Thu, 01 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Successful landing of rocket in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

चीन ने एक करियर रॉकेट की सफल सीधी लैंडिंग का सफल परीक्षण किया है। इससे अंतरिक्ष यातायात प्रणाली के विकास में नया मुकाम हासिल कर लिया गया है। अब ऐसा रॉकेट बनाने में आसानी होगी जिसे अंतरिक्ष यात्रा में एक बार प्रयुक्त होने के बाद भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन


चीन की अधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने गुरुवार को बताया कि चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के बीजिंग एयरोस्पेस इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमेटिक कंट्रोल ने एक करियर रॉकेट को जमीन पर उर्ध्वाधार स्थिति (वर्टिकली) में उतारने में सफलता हासिल कर ली है। यह परीक्षण सोमवार को किया गया था। इस परियोजना पर इस साल शोध प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन


इससे जुड़े वैज्ञानिकों ने दोबारा इस्तेमाल में लाए जा सकने वाले छोटे आकार के प्लेटफॉर्म का डिजायन तैयार करके उसका निर्माण किया। इनकी मदद से परीक्षण के लिये रॉकेट जमीन से उर्ध्वाधार स्थिति में उड़ान भरेंगे और उसी स्थिति में जमीन पर उतर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने खबर दी है कि इस सफल परीक्षण से अंतरिक्ष यात्रा में इस्तेमाल होने वाले रॉकेटों दोबारा काम में लाए जाने के विकास में मदद मिलेगी। इससे पूर्व इन रॉकेटों को एक बार ही प्रयोग किया जा सकता था। संस्थान अब अंतरिक्ष परिवहन को और अधिक भरोसेमंद बनाने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed