फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   stone kidney operation in china 420 stones

डॉक्टर रह गए दंग जब किडनी से निकले 420 पत्थर

Tue, 09 Jun 2015 12:26 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
stone kidney operation in china 420 stones

कियानजियांग इवनिंग पोस्ट अखबार के अनुसार पूर्वी झेजियांग प्रांत में डोंगयांग के एक अस्पताल में दो घंटे चले ऑपरेशन के दौरान ही इस आदमी के गुर्दे से यह पत्थर निकाले गए।

विज्ञापन


अस्तपाल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के भारी मात्रा में टोफू खाना और कम पानी पीना इसकी वजह हो सकती है।

डॉक्टर वी यूबिन कहते हैं, "सोया उत्पाद, खासतौर पर जिप्सम टोफू में कैल्शियम बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। ज्यादा मात्रा में इसे खाने वाले को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना होता है ताकि यह शरीर से निकल सके।"

विज्ञापन

विश्व रिकॉर्ड भारत का

stone kidney operation in china 420 stones

ये मरीज मई महीने में डॉक्टर के पास पेटदर्द की शिकायत लेकर गए थे। उसके बाद हुए सीटी स्कैन में पता चला कि उनका बायां गुर्दा पत्थरों से भरा हुआ है।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर ही ने कुछ देर और की होती तो उनके गुर्दे को निकालना पड़ता।

हालांकि गुर्दे में 420 पत्थर बहुत भारी संख्या लगती है लेकिन यह विश्व रिकॉर्ड से बहुत कम है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक 2009 मे भारत में एक डॉक्टर ने तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान एक मरीज के बाएं गुर्दे से 1,72,155 पत्थर निकाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed